Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

5000 mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन आज होगा लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट भी

5000 mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन आज होगा लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट भी


Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 5G लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 5000mAh बैटरी ...और पढ़ें






5000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन आज होगा लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट भी

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Lava आज इंडियन मार्केट में अपना नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Lava Bold N2 5G के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी इस फोन को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश करने वाली है जो कम कीमत में बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और रोजाना के कामों के लिए अच्छी परफॉर्मेंस चाहते हैं।


लॉन्च से पहले सामने आए स्पेसिफिकेशंस के मुताबिक ये फोन एंट्री-लेवल सेगमेंट में कई शानदार फीचर्स के साथ आ सकता है। यह फोन आज 3 जून, 2026 को दोपहर 12:00 बजे IST पर लॉन्च होगा।
Lava Bold N2 5G के स्पेसिफिकेशंस

Lava Bold N2 5G के लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सभी स्पेसिफिकेशं सामने आ गए हैं। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि फोन में 6.75 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। साथ ही बड़ी स्क्रीन और स्मूथ स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस इसे वीडियो देखने, सोशल मीडिया यूज करने और नॉर्मल गेमिंग के लिए बेहतर बना सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए डिवाइस में Unisoc SC9863A प्रोसेसर मिल सकता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें PowerVR GE8322 GPU मिल सकता है। डिवाइस में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है, जिसे जरूरत पड़ने पर SD कार्ड से बढ़ाया भी जा सकता है।

Lava Bold N2 5G के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए Lava Bold N2 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। कैमरा सेटअप बेसिक फोटोग्राफी जरूरतों को पूरा कर सकता है।


इसके अलावा फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5000mAh बैटरी हो सकती है, जो पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। बैटरी को चार्ज करने के लिए 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने वाला है। फोन में प्लास्टिक बैक पैनल और प्लास्टिक फ्रेम मिलेगा। डिवाइस में IP64 रेटिंग भी दी जा सकती है, जिससे यह और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रहेगा।
Lava Bold N2 5G की संभावित कीमत

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इस फोन की कीमत 10 हजार रुपये से कम हो सकती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]