Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

तलाक के बाद फिर एक हुए Sohail Khan और उनकी पत्नी? सीमा सजदेह ने कहा- 'यह मेरी जिंदगी की सच्चाई है...'

तलाक के बाद फिर एक हुए Sohail Khan और उनकी पत्नी? सीमा सजदेह ने कहा- 'यह मेरी जिंदगी की सच्चाई है...'


सोहेल खान और सीमा सजदेह साल 2022 में अलग हुए थे। हाल ही में कपल को एक साथ स्पॉट किया गया, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर कई कयास लगाए गए। अब इसे लेकर सीमा ...और पढ़ें








सीमा सचदेह ने सोहेल संग वापस आने पर तोड़ी चुप्पी/ फोटो- Instagram

सोहेल खान के साथ एक बार फिर दिखीं सीमा सचदेह


दोनों के एक साथ आने पर उठे कई सवाल


सीमा सचदेह ने दिया मुंहतोड़ जवाब


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बाद जब साल 2022 में सीमा सजदेह और सोहेल खान ने अपनी 24 साल की शादी को खत्म करने का फैसला लिया था, तो खान परिवार के साथ-साथ उनके फैंस भी उनके इस निर्णय से काफी शॉक्ड हो गए थे। दोनों के ऐसा फैसले लेने के पीछे की वजह वैचारिक मतभेद बताया गया था।


अब हाल ही में कुछ दिनों पहले अभिनेता और फिल्मकार सोहेल खान पूर्व पत्नी तथा फैशन डिजाइनर सीमा सजदेह के साथ पुणे में एक शादी समारोह में देखे गए थे। तब लोगों ने दोनों के रिश्तों को लेकर कई सवाल उठाए थे और ऐसे कयास लगाए थे कि दोनों साथ आ गए हैं, जिसका अब हाल ही में सीमा सजदेह ने जवाब दिया और तलाक पर खुलकर बात की।

लोग मानते हैं कि आप दुश्मन बन जाते हैं

सोहेल खान से तलाक को लेकर शादी टूटने के बाद भी घूमने पर सीमा ने कहा, 'मेरी उनसे( सोहेल खान ) शादी हुई थी, हमारे दो बच्चे हैं और वह मेरे बच्चों का पिता हैं । हम हमेशा एक परिवार रहेंगे, यही मेरी जिंदगी की सच्चाई है। लोग यह क्यों नहीं समझ पाते ? वह तो बस यह मान लेते हैं कि जब आपका तलाक होता है, तो एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। कोई भी तलाक आसान नहीं होता।"

सीमा ने आगे कहा, "हमारे दो बच्चे हैं, फिर हम चाहे एक दूसरे को पसंद करे या न करें, हम एक परिवार रहेंगे । इसलिए मुझे यह बहुत अजीब लगता है जब लोग कहते हैं कि अरे वे फिर साथ हैं। मुझे क्या करना चाहिए?




सीमा ने भागकर की थी सोहेल खान से शादी

आपको बता दें कि सीमा सजदेह और सोहेल खान ने साल 1998 में भागकर शादी की थी। दरअसल, सीमा दिल्ली की एक पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं, ऐसे में उनका परिवार यह नहीं चाहता था कि वह फिल्म इंडस्ट्री या किसी दूसरे धर्म के आदमी से शादी करें, वह इसके सख्त खिलाफ थे।




हालांकि, सीमा ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर घर से भागने का फैसला किया। दोनों ने आधी रात को एक मौलवी को बुलाकर निकाह पड़ा था, जिसके बारे में खुद सीमा ने बताया था। दोनों के दो बच्चें हैं, जिनका नाम योहान और निर्वाण खान है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]