'370 की बिरयानी' विवाद में Pranit More की हुई फजीहत, लोगों से लड़ पड़ा ये एक्टर; बोला- 'मॉब लिंचिंग की जरूरत...'

प्रणित मोरे के शो में '370 की बिरयानी' के जोक से पूरे देशभर के लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। हालांकि, अब हाल ही में एक एक्टर ने कॉमेडियन का सप ...और पढ़ें

प्रणित मोरे के सपोर्ट में उतरा यह एक्टर/ फोटो- Instagram
'द पिरामिड एक्टर' ने विवाद के बीच किया प्रणित मोरे को सपोर्ट
कॉमेडियन को मॉब लिंचिंग करने वालों को सुनाई खरी खोटी
'370 की बिरयानी' के विवाद ने पकड़ा तूल
प्रणित मोरे (Pranit More) के शो में हुआ '370 की बिरयानी' विवाद अब तूल पकड़ रहा है। रश्मि देसाई से लेकर कुशा कपिला, आयशा खान, रीम शेख सहित कई टीवी कलाकारों, इन्फ्लुएंसर्स ने कॉमेडियन और उनके शो में आए 23 साल के हिमांशु जांगरा की लड़की पर की गई भद्दी टिप्पणी को लेकर हर कोई उनकी आलोचना करते हुए गुस्सा व्यक्त कर रहा है।
हालांकि, इस बीच ही अब 'द पिरामिड स्कीम' के अभिनेता बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के सपोर्ट में उतरे हैं और उन्हें ट्रोल करने वालों पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है।
'कॉमेडी पर गुस्सा करना बंद करो'
प्रणित मोरे के सपोर्ट में उतरने वाले अभिनता कोई और नहीं, बल्कि अपने बेबाक बोल के लिए मशहूर और इन दिनों TVF की 'द पिरामिड स्कीम' के लिए सराहना पाने वाले रणवीर शौरी हैं। रणवीर शौरी ने 370 की बिरयानी विवाद में खुलकर प्रणित मोरे का समर्थन किया और अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "भारत में कॉमेडी को लेकर इतना हगामा करना बंद कर दो। ऐसा समाज जो कॉमेडी और कॉमेडियन्स का अनादर करता है, आत्मनिरीक्षण करने की क्षमता खो देता है। कॉमेडी की जय।"

सोशल मीडिया पर रणवीर के बयान से भड़के लोग
रणवीर शौरी के इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए एक यूजर ने लिखा, "इन मूर्ख लोगों की स्टैंडअप कॉमेडी को कॉमेडी नहीं कह सकते सर। कॉमेडी वो थी जो चार्ली चैपलिन करते थे। कॉमेडी वह थी जो 'अंगूर' में थी, 'चश्मेंबद्दुर' में थी और गोलमाल में थी। ये स्टैंडअप कॉमेडियन सिर्फ सेक्सिएस्ट और साइको टाइप काम कर रहे हैं।"

इस आलोचना का जवाब देते हुए रणवीर शौरी ने लिखा, "आप उन जोक्स पर हंसो, जो आपको पसंद आते हैं। उन पर मत हंसो जो आपको पसंद नहीं आते। किसी पर भीड़ की तरह चढ़कर उसकी मॉब लिंचिंग करने की जरूरत नहीं है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आजकल के कॉमेडियन अब कॉमेडी नहीं करते रणवीर शौरी।" जवाब में रणवीर ने लिखा, "कॉमेडी कोई विज्ञान नहीं है। जब तुम कोई बुरा जोक पढ़ते हो या सुनते हो, तो अपनी आंखों को रोल करो और आगे बढ़ो बजाय मॉब लिंचिंग करने के।"

क्या है ये पूरा मामला?
जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि प्रणित मोरे के शो में 23 साल के एक लड़के ने एक बिरयानी के 370 रुपए पे करने और उसे लड़की से वसूलने की बात करते हुए महिला को लेकर एक अभद्र बात कही थी, जिसे सुनकर प्रणित मोरे ने उसे रोकने के बजाय, उसे पूरा बोलने का मौका दिया। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, उसे देखकर पूरे देशभर में लोगों के अंदर गुस्सा भर गया।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :