'मां-बहन' को Priyanka Chopra ने बताया चालाक, रिव्यू करते हुए बताई Madhuri-Tripti की खासियत
मां-बहन' को Priyanka Chopra ने बताया चालाक, रिव्यू करते हुए बताई Madhuri-Tripti की खासियत
Netflix पर रिलीज हुई मां-बहन के दर्शकों के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी फैन हो गए हैं। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इस सीरीज का रिव्यू किया है। ...और पढ़ें
-1781242303252_v.webp)
प्रियंका चोपड़ा ने किया मां-बहन का रिव्यू

मां-बहन में तृप्ति डीमरी के काम की तारीफ की
4 जून को रिलीज हुई थी फिल्म
प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हाल ही में नेटफ्लिक्स फिल्म 'मां बहन' देखी और सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ में कसीदे गढ़ दिए। देसी गर्ल ने इस फिल्म को शानदार फिल्म बताया और माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा की एक्टिंग की सराहना की।
प्रियंका ने की तृप्ति की तारीफ
दर्शक इस बात से बहुत प्रभावित हैं कि तृप्ति डीमरी (Tripti Dimri) ने एक बार फिर अपने किरदार में पूरी तरह ढलकर बेहतरीन काम किया है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की नजर भी इस बात पर पड़ी है। अपनी पोस्ट में उन्होंने तृप्ति डिमरी को 'असाधारण कलाकार' बताया और फिल्म की ईमानदारी और सिनेमैटिक विजन की भी तारीफ की।

एक्ट्रेस ने यह लिखा- 'मेरी क्वीन माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit Nene), जो हमेशा लाइमलाइट चुरा लेती हैं और कमाल तृप्ति डीमरी (Tripti Dimri) क्या शानदार शो और प्रस्तुति थी! और धरना मैं हमेशा से आपकी बहुत बड़ी फैन रही हूं, और यह देखने के लिए बेताब हूं कि आप आगे क्या कमाल करने वाली हैं। ऐसे ही धूम मचाती रहिए!! और सबसे जरूरी बात… आप कितनी ईमानदार हैं'।
-1781242481818.jpg)
तृप्ति को मिला खूब प्यार
फिल्ममेकर्स जानते हैं कि दर्शक पहले से ही तृप्ति को दमदार किरदारों से जोड़कर देखते हैं, और उन्होंने 'मां बहन' में जया का किरदार निभाकर इसका पूरा फायदा उठाया। इमोशनल और कमजोर पलों से लेकर बहनों के बीच की नोक-झोंक, सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाला जबरदस्त गुस्सा दिखाने वाला सीन और सबसे जरूरी बात - महिलाओं का जश्न मनाने तक - तृप्ति ने 'मां बहन' में हर तरह का बेहतरीन अभिनय किया है और उन्हें दर्शकों से बहुत प्यार मिल रहा है।
क्या है मां-बहन की कहानी?
नेटफ्लिक्स (Netflix) की 'मां बहन' असल में एक उथल-पुथल भरी क्राइम-कॉमेडी (Crime Comedy) है, जिसमें झूठ बेकाबू हो जाते हैं, शक गहराते जाते हैं और मां-बेटी की अजीबोगरीब तिकड़ी को किसी तरह अपने सबसे बड़े कांड से निपटना होता है। OTT ओरिजिनल फिल्मों की सबसे अच्छी बात यह है कि हर फिल्म लीक से हटकर और असल जिंदगी के करीब होती है।
कौन कहता है कि मां कमजोर नहीं हो सकतीं या उनकी सेक्सुअल इच्छाएं नहीं हो सकतीं? हमारे आस-पास दिखने वाली हर महिला एक जैसी नहीं होती, और ठीक वैसे ही, हर मां भी एक जैसी नहीं होती... है ना? और हम कौन होते हैं यह तय करने वाले कि कौन 'अच्छी मां' है और कौन 'बुरी मां'?
मां बहन, नेटफ्लिक्स पर 4 जून 2026 को रिलीज हुई थी और तब से ही नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डीमरी और धरना के साथ रवि किशन ने भी अहम किरदार निभाया है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :