Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

झारखंड के 3,485 स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति चिंताजनक, धनबाद के 100 विद्यालय भी सूची में; चलेगा विशेष अभियान

झारखंड के 3,485 स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति चिंताजनक, धनबाद के 100 विद्यालय भी सूची में; चलेगा विशेष अभियान


Jharkhand Education Project Council ने राज्य के 3,485 विद्यालयों की पहचान की है जहाँ ड्रॉपआउट और कम उपस्थिति की समस्या है, जिनमें धनबाद के 100 स्कूल भ ...और पढ़ें








झारखंड में स्कूल ड्रॉपआउट बनी गंभीर चुनाैती।(प्रतीकात्मक फोटो)



झारखंड में 3,485 स्कूलों में विशेष अभियान चलेगा।


धनबाद के 100 स्कूलों में ड्रॉपआउट दर अधिक है।


5-18 आयु वर्ग के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन होगा।



 धनबाद। झारखड शिक्षा परियोजना परिषद ने चौंकाने वाला डाटा प्रस्तुत किया है। उच्च प्राथमिक स्तर पर विद्यालय से बाहर रहने वाले बच्चों की बड़ी संख्या, ड्राआउट, ट्रांजिशन और कम उपस्थिति के आधार पर राज्य के 3,485 विद्यालयों को चिह्नित किया है। इसमें धनबाद के 100 विद्यालय शामिल हैं।


इन विद्यालयों में विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा, ताकि पांच से 18 आयु वर्ग के शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूलों या आंगनबाड़ियों में दाखिला सुनिश्चित किया जा सके। धनबाद के 100 स्कूल ऐसे हैं जहां छात्रों की उपस्थित काफी कम है। इनमें ड्रापआउट छात्रों की संख्या भी अधिक है।


राज्य में इस विशेष अभियान के लिए चिह्नित विद्यालयों की संख्या इस प्रकार है:पाकुड़ – 609
दुमका – 536
पलामू – 428
गोड्डा – 341
पश्चिमी सिंहभूम – 270
देवघर – 232
खूंटी – 205
गिरिडीह – 171
गुमला – 157
साहिबगंज – 154
रांची – 112
लोहरदगा – 99
गढ़वा – 40
लातेहार – 31

कुल मिलाकर 3,485 स्कूलों में शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति, माता समिति और स्थानीय जनप्रतिनिधि मिलकर काम करेंगे। यहां पीटीएम आयोजित कर छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने और ड्रापआउट कम करने पर काम होगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]