IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ पहुंचीं भारत और अफगानिस्तान की टीमें, मंगलवार को करेंगी अभ्यास

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम आईपीएल के बाद अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबला की मेजबानी के लिए तैयार है। ...और पढ़ें
-1781539890820_v.webp)
शुभमन गिल और रोहित शर्मा
सीरीज जीतने पर भारत की नजर
7 विकेट से जीता था पहला वनडे
रोहित शर्मा को बनाने होंगे रन
लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम आईपीएल के बाद अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबला की मेजबानी के लिए तैयार है। तीन मैचों की अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय सीरीज के दूसरे अहम मुकाबले के लिए भारत और अफगानिस्तान की टीमें सोमवार को लखनऊ पहुंच गईं।
घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए भारतीय टीम की नजर यहां जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने पर है, जबकि मेहमान खिलाड़ी भी मजबूत प्रदर्शन कर कड़ी चुनौती देने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। दोनों टीमें मंगलवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी, जहां इस मैच से पहले अपनी तैयारी और मजबूत करेंगी।
टीमों के आगमन के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हवाई अड्डे से लेकर टीम होटल और स्टेडियम परिसर तक सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क रहीं। खिलाड़ियों के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक भी मौजूद रहे और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखाई दिए, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने किसी को नजदीक नहीं जाने दिया।
अभ्यास पर रहेगा फोकस
भारतीय टीम आगामी मैच से पहले अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटेगी। धर्मशाला में हुए पहले मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल की आतिशी पारी के दम पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरे मैच में मेजबान टीम के बल्लेबाजों का ध्यान बड़ी साझेदारियां बनाने पर होगा, जबकि गेंदबाजी इकाई अफगान खिलाड़ियों पर दबाव बनाने की योजना तैयार करेगी।
फिटनेस और संयोजन पर ध्यान
टीम प्रबंधन खिलाड़ियों की फिटनेस और संयोजन पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। पहले मैच में उपकप्तान श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप रहे, लेकिन इस मैच में इन दोनों खिलाड़ियों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। दूसरी ओर, अफगानिस्तान की टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी स्पिन गेंदबाजी है। उसके खिलाड़ी भारतीय परिस्थितियों से परिचित हैं और इसी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। अफगानिस्तान ने पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन किया है।
मेजबान को घरेलू परिस्थितियों का लाभ
लखनऊ की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिल सकती है। भारतीय खिलाड़ियों को घरेलू मैदान और परिस्थितियों का अनुभव का लाभ मिलेगा। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन कर सीरीज पर कब्जा करने में सफल होंगे। भारतीय टीम कागज पर मजबूत नजर आती है, लेकिन अफगानिस्तान को हल्के में लेना बड़ी भूल हो सकती है। अफगान खिलाड़ी सीमित ओवरों के क्रिकेट में कई बार सामने वाली टीम को चौंका चुके हैं।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :