Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

तेज गेंदबाजों ने लॉर्ड्स पर लूटी महफिल, पहले दिन बने कुल 201 रन और गिरे 16 विकेट

तेज गेंदबाजों ने लॉर्ड्स पर लूटी महफिल, पहले दिन बने कुल 201 रन और गिरे 16 विकेट


इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को पहले टेस्‍ट का पहला दिन तेज गेंदबाजों के नाम रहा। पहले दिन कुल 201 रन बने और 16 विकेट गिरे। न्‍यूजीलैंड की ...और पढ़ें






टॉम लैथम के विकेट का जश्‍न मनाते हुए इंग्लिश खिलाड़ी



इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड के बीच पहले टेस्‍ट के पहले दिन तेज गेंदबाजों का बोलबाला


इंग्‍लैंड-न्‍यूजीलैंड के बीच पहले दिन कुल 201 रन बने और 16 विकेट गिरे


काइल जैमिसन और ओली रोबिंसन ने घातक गेंदबाजी से लूटी महफिल



स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर तीन मैचों की टेस्‍ट सीरीज का आगाज हुआ। पहले दिन तेज गेंदबाजों ने हल्‍ला बोला, जिसका सीधा असर स्‍कोरबोर्ड पर दिखा। स्‍टंप्‍स के बाद यह पता लगाना आसान हो गया है कि न्‍यूजीलैंड की टीम फिलहाल बैकफुट पर नजर आ रही है।


बता दें कि न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और तेज गेंदबाजों ने इसे सही साबित किया। काइल जैमिसन (5 विकेट) की टेस्‍ट टीम में वापसी शानदार रही। उन्‍होंने मेजबान बल्‍लेबाजों को क्रीज पर टिकने का मौका नहीं दिया।

तेज गेंदबाजों का हल्‍ला बोल

इंग्‍लैंड की शुरूआत काइल जैमिसन ने ही बिगाड़ी। उन्‍होंने एमिलियो गे (8) को स्लिप में मिचेल के हाथों कैच आउट कराया। यहां से विकेट की पतझड़ शुरू हुई। जल्‍द ही नाथन स्मिथ ने बेन डकेट (19) को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके इंग्लिश टीम को दूसरा झटका दिया।



इसके बाद विल ओ रुड़की ने मेजबान टीम को दो करारे झटके दिए। उन्‍होंने जैकब बेथेल (6) और अनुभवी जो रूट (1) को अपना शिकार बनाया। फिर जैमिसन ने जैमी स्मिथ (1) को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया।
ब्रूक का अर्धशतक

इंग्‍लैंड ने 55 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। यहां से हैरी ब्रूक ने एक छोर संभाला, लेकिन वो अच्‍छे पार्टनर को तरसे। कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स (12) क्रीज पर जम नहीं सके और जैमिसन की गेंद पर विलियमसन को कैच थमा बैठे। गस एककिंसन (4) और ओली रोबिंसन (1) को जैमिसन ने सस्‍ते में आउट करके अपने पांच विकेट पूरे किए।


इंग्‍लैंड को 100 रन के पार कराने के बाद ब्रूक भी पवेलियन लौट गए। उन्‍हें स्मिथ ने जैमिसन के हाथों कैच आउट कराया। ब्रूक ने 71 गेंदों में 10 चौके की मदद से 56 रन बनाए। जोश टंग (10*) और शोएब बशीर (14) ने टीम को सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंचाया। स्मिथ ने बशीर को विलियमसन के हाथों कैच आउट कराकर इंग्‍लैंड की पारी समेटी।


न्‍यूजीलैंड की तरफ से काइल जैमिसन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्‍होंने 14 ओवर में 62 रन देकर पांच विकेट झटके। नाथन स्मिथ को तीन विकेट मिले और रुड़की के खाते में दो विकेट आए।
रोबिंसन ने किया धराशायी

इंग्‍लैंड को कम स्‍कोर पर ऑलआउट करने के बाद बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड की शुरूआत तेज गेंदबाज ओली रोबिंसन ने बिगाड़ी। उन्‍होंने पारी के दूसरे ओवर में तीन विकेट चटकाकर कीवी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। रोबिंसन ने तीसरी गेंद पर डेवोन कॉनवे (1) को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। पांचवीं गेंद पर विलियमसन को गे के हाथों कैच आउट कराया और आखिरी गेंद पर रचिन रवींद्र को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया।


रवींद्र और विलियमसन खाता तक नहीं खोल पाए। जल्‍द ही एटकिंसन ने कीवी कप्‍तान टॉम लैथम (3) को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके इंग्‍लैंड को ड्राइव‍िंग सीट पर ला खड़ा किया। डैरिल मिचेल (12) को रोबिंसन ने अपना चौथा शिकार बनाया। टॉम ब्‍लंडेल (4) आउट होने वाले आखिरी बल्‍लेबाज रहे, जिन्‍हें जोश टंग ने क्‍लीन बोल्‍ड किया।


ग्‍लेन फिलिप्‍स (31*) और नाथन स्मिथ (6*) स्‍टंप्‍स तक क्रीज पर डटे रहे और कीवी टीम को इनसे दूसरे दिन उम्‍मीद रहेगी कि संकट से बाहर निकाले।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]