149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार, Ollie Robinson ने रिकॉर्ड्स बुक को किया तितर-बितर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रोबिंसन ने लॉर्ड्स में शुक्रवार को अपने पहले ओवर में तीन विकेट लेकर इतिहास रच दिया। ...और पढ़ें

ओली रोबिंसन
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रोबिंसन ने लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेलते हुए इतिहास रच दिया। रोबिंसन ने अपने स्पेल के पहले ओवर में तीन विकेट झटके और 149 साल के टेस्ट इतिहास में वो ये कारनामा करने वाले पहले इंग्लिश गेंदबाज बने।
रोबिंसन ने न्यूजीलैंड की पारी का दूसरा ओवर डाला। उन्होंने तीसरी गेंद पर डेवोन कॉनवे को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद पांचवीं और छठीं गेंद पर क्रमश: केन विलियमसन व रचिन रवींद्र को अपना शिकार बनाया। इस तरह रोबिंसन टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले ओवर में तीन विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बने।
याद दिला दें कि लॉर्ड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। काइल जैमिसन (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 140 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में न्यूजीलैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 61 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम इस समय इंग्लैंड के स्कोर से 79 रन पीछे है जबकि उसके चार विकेट शेष हैं।
सातवें गेंदबाज बने
वैसे, टेस्ट इतिहास में ओली रोबिंसन सातवें गेंदबाज बने, जिन्होंने अपने स्पेल के पहले ओवर में तीन विकेट लेने का कमाल किया। इससे पहले श्रीलंका के नुवान जोयसा, भारत के इरफान पठान, न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी, पाकिस्तान के हैरिस सोहेल, ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट बोलैंड और मिचेल स्टार्क यह कमाल कर चुके हैं।
बता दें कि जोयसा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पारी के दूसरे ओवर की पहली, दूसरी और तीसरी गेंद पर विकेट यानी हैट्रिक पूरी की थी। इरफान पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ पारी के पहले ओवर की पहली, दूसरी और तीसरी गेंद पर तीन विकेट यानी हैट्रिक पूरी की थी।
स्टार्क-बोलैंड का वेस्टइंडीज पर बरपा कहर
डेनियल विटोरी ने बांग्लादेश के खिलाफ पारी के 10वें ओवर की पहली, तीसरी और छठी गेंद पर तीन विकेट झटके थे। हैरिस सोहेल ने श्रीलंका के खिलाफ पारी के 26वें ओवर की पहली, चौथी और छठी गेंद पर विकेट चटकाए थे। स्कॉट बोलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी के छठे ओवर की पहली, तीसरी और आखिरी गेंद पर विकेट लिए थे।
मिचेल स्टार्क ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी के पहले ओवर की पहली, पांचवीं और छठीं गेंद पर विकेट झटके थे।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :