तीन बदलावों के साथ उतरी टीम इंडिया, गंभीर के खास को नहीं मिला मौका; जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच चेन्नई में खेला जा रहा है जिसमें दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में भारी भरकम बदलाव किए हैं। ...और पढ़ें
-1781941817449_v.webp)
अफगानिस्तान ने टॉस जीत चुनी बल्लेबाजी
भारत ने प्लेइंग-11 में किए तीन बदलाव
अफगानिस्तान ने भी किए चार बदलाव
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान हसमतुल्लाह शाहिदी ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
टीम इंडिया सीरीज 2-0 से पहले ही अपने नाम कर चुकी है। उसकी कोशिश आज लगातार तीसरी जीत हासिल कर अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने की होगी। वहीं अफगानिस्तान इस दौरे की विजयी विदाई चाहेगा।
भारत ने किए तीन बदलाव
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इस मैच में तीन बदलाव किए हैं। यशस्वी जायसवाल को बनाए रखा गया है और वह रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे जबकि गिल नंबर-3 पर खेलेंगे। इस मैच में नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी हुई है जो पिछले मैच में नहीं खेले थे। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा की भी वापसी हुई है। वहीं धर्मशाला में अपना वनडे डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे भी टीम में वापस आए हैं।
कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और केएल राहुल को टीम से बाहर जाना पड़ा है। इस मैच से पहले टीम से जुड़े तेज गेंदबाज हर्षित राणा को मौका नहीं मिला है। राणा गंभीर के खास माने जाते हैं और इसी कारण उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह आज खेल सकते हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
अफगानिस्तान ने किए चार बदलाव
अफगानिस्तान ने भी अपनी प्लेइंग-11 में चार बदलाव किए हैं। अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी की वापसी हुई है। उनके अलावा अजमत भी टीम में आए हैं। जिया उर रहमान और फरीद अहमद मलिक को भी टीम में मौका मिला है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत:- शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव।
अफगानिस्तान:- हसमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, दरविश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :