WhatsApp का नया प्राइवेसी फीचर, अब मैसेज पढ़ते ही अपने आप हो जाएगा डिलीट; चल रही है टेस्टिंग

WhatsApp एक नए प्राइवेसी फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। ये डिसअपीयरिंग मैसेज को पढ़ने के बाद हटाने की सुविधा देता है, न कि केवल भेजे जाने के एक फिक्स्ड ट ...और पढ़ें
-1778861037339_v.webp)
WhatsApp एक नए प्राइवेसी फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जो डिसअपीयरिंग मैसेज को पढ़ने के बाद हटाने की सुविधा देता है, न कि केवल भेजे जाने के एक तय समय बाद। ये फीचर पहले वॉट्सएप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन में देखा गया था और अब इसे कुछ iPhone बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। ये रिसीवर द्वारा मैसेज खोलने के बाद वह कितनी देर तक दिखाई देगा, इस पर ज्यादा फ्लेक्सिबल कंट्रोल देता है, जबकि अनरीड मैसेज 24 घंटे के बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे।
iOS के लिए वॉट्सएप बीटा को मिला 'After Reading' मैसेज एक्सपायरी फीचर
WABetaInfo की एक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, ये फीचर एपल के TestFlight प्रोग्राम के जरिए वॉट्सएप बीटा iOS वर्जन 26.19.10.72 चलाने वाले कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है। वाइडर रोलआउट से पहले एप स्टोर वर्जन वाले कुछ सीमित यूजर्स को भी ये ऑप्शन दिख सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ये नई सेटिंग वॉट्सएप के डिसअपीयरिंग मैसेज कंट्रोल्स के अंदर 'After reading' ऑप्शन के तौर पर दिखाई देती है। ये यूजर्स को मैसेज भेजने के तुरंत बाद काउंटडाउन शुरू करने के बजाय, रिसीवर के पढ़ने के बाद मैसेज डिलीट करने का ऑप्शन सेलेक्ट करने देती है। यूजर्स पढ़ने के बाद का टाइमर पांच मिनट, एक घंटा या 12 घंटे पर सेट कर सकते हैं। अगर रिसीवर मैसेज नहीं ओपन करता है, तो वॉट्सएप इसे 24 घंटे के बाद ऑटोमैटिकली हटा देगा।
यह फीचर वॉट्सऐप के मौजूदा डिसअपीयरिंग मैसेज सिस्टम के साथ मिलकर काम करता है जो फिलहाल 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिनों का टाइमर देता है। यूजर्स इन सेटिंग्स को इंडिविजुअल चैट्स पर लागू कर सकते हैं या उन्हें सभी नई बातचीत के लिए डिफॉल्ट के तौर पर इनेबल कर सकते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि नया टाइमर ऑप्शनल बताया जा रहा है और इसे मैनुअली चालू करना होगा और जब तक यूजर्स इस फीचर को इनेबल नहीं करते तब तक मौजूदा चैट्स पहले की तरह ही काम करेंगी।
पोस्ट में ये भी बताया गया है कि सेंडर की मैसेज कॉपी सेलेक्ट किए गए टाइमर के मुताबिक डिलीट हो सकती है जबकि रिसीवर का काउंटडाउन मैसेज पढ़ने के बाद ही शुरू होगा। वॉट्सएप ने अभी ये ऐलान नहीं किया है कि ये फीचर सभी यूजर्स के लिए कब उपलब्ध होगा लेकिन आने वाले हफ्तों में इसके और ज्यादा बीटा टेस्टर्स तक पहुंचने की उम्मीद है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :