Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Ba***ds of Bollywood के दौरान शाह रुख के साथ अपनी मुलाकात को मनीष ने बताया 'अजीब', बोले- 'मैं उस समय न्यूड...'

Ba***ds of Bollywood के दौरान शाह रुख के साथ अपनी मुलाकात को मनीष ने बताया 'अजीब', बोले- 'मैं उस समय न्यूड...'

मनीष चौधरी ने आर्यन खान की सीरीज 'बैट्स ऑफ बॉलीवुड' के सेट पर शाहरुख खान के साथ अपनी पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि स्पा ...और पढ़ें





 मनीष चौधरी हाल ही में आर्यन खान (Aaryan Khan) की सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड (Ba***ds of Bollywood) में नजर आए थे। इसमें उन्होंने पॉपुलर निर्माता फ्रेडी सोडावाला (Freddy Sodawala) का रोल निभाया था। अब एक इंटरव्यू में मनीष ने सेट पर शाह रुख खान (Shah rukh Khan) के साथ पहली मुलाकात का सीन याद किया।


एक्टर ने बताया कि शाह रुख के साथ उनकी पहली मुलाकात बहुत अजीब थी। उस समय एक स्पा सीन शूट हो रहा था जब वो शाह रुख से पहली बार मिले थे। मनीष चौधरी उस समय वो न्यूड थे।


स्पा सीन हो रहा था शूट

इसे बिना कपड़ों वाला सीन बताते हुए मनीष चौधरी ने शोशा से कहा, "फिल्म 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में एक सीन है जिसकी शूटिंग हमने पूरी रात की। यह एक स्पा में फिल्माया गया है। हम उस सीन की शूटिंग कर रहे थे और मुझे बाथरूम जाना पड़ा, और जाहिर है, मैं अपने कपड़ों में ही बाथरूम चला गया, जो कि न के बराबर थे, और वहां शाह रुख खान थे, और मैं तेल से लथपथ था।"
शाह रुख ने एक्टर को लगाया गले

मनीष चौधरी ने बताया कि शाहरुख खान को इससे कोई आपत्ति नहीं हुई। वे बिना झिझक आए और आकर उन्हें गले लगा लिया। मीनष ने कहा, 'तो वह इस तरह मुझे गले लगाने के लिए आए। मैंने कहा, 'सर, नहीं - 'मुझे नहीं लगता कि आप ऐसा करना चाहते हैं।' उन्होंने कहा, 'नहीं नहीं, आ जा।'





मनीष चौधरी ने आगे बताया कि उनकी अगली मुलाकात शाह रुख से तीन-चार दिन बाद हुई। तब आर्यन खान ने उन्हें शाह रुख खान से मिलवाया। मनीष बोले, "अगली बार जब हमारी मुलाकात हुई। आर्यन ने कहा, 'पापा, मनीष से मिलिए।' उन्होंने कहा, 'हां, मिले थे ना। तब आप नंगे थे।' इस तरह मेरी मुलाकात शाह रुख खान से हुई।"




आर्यन खान द्वारा निर्देशित इस सीरीज में लक्ष्य, सहर बाम्बा, बॉबी देओल, राघव जुयाल, आन्या सिंह, मनीष चौधरी, मोना सिंह, विजयंत कोहली, मनोज पाहवा, गौतमी कपूर और रजत बेदी जैसे कलाकार शामिल थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]