Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Vivo Y600 Turbo लॉन्च, 9,000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर समेत कई बेहतरीन फीचर्स

Vivo Y600 Turbo लॉन्च, 9,000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर समेत कई बेहतरीन फीचर्स


वीवो ने चीन में Vivo Y600 Turbo 5G फोन लॉन्च किया है, जिसमें स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 प्रोसेसर और 9000mAh की बड़ी बैटरी है। यह मिड-रेंज स्मार्टफोन 50MP कै ...और पढ़ें






Vivo Y600 Turbo लॉन्च, 9,000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर समेत कई बेहतरीन फीचर्स


 वीवो ने चीन में आज अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Vivo Y600 Turbo के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस डिवाइस को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया है। Y सीरीज का ये नया स्मार्टफोन 3 कलर ऑप्शन में आता है और इसमें स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट मिल रहा है। साथ ही फोन में 12GB तक RAM और 512GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिल रही है।


इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से पर डुअल-कैमरा सेटअप मिल रहा है, जहां 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी है। इसके अलावा फोन में बड़ी बैटरी के साथ कई बेहतरीन फीचर्स मिल रहे हैं। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं।

Vivo Y600 Turbo की कीमत

कीमत की बात करें तो Vivo Y600 Turbo की कीमत CNY 2,299 यानी लगभग 32,000 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको बेस मॉडल 8GB + 256GB वेरिएंट मिलता है। डिवाइस के 12GB + 256GB और 12GB + 512GB RAM और स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 2,599 यानी लगभग 36,000 रुपये और CNY 2,899 यानी लगभग 40,000 रुपये है।

डिवाइस को आप तीन कलर Dune Gold, Electric Blue और Millennium Pink में खरीद पाएंगे। हैंडसेट अभी चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी पहली सेल 27 मई से शुरू होने जा रही है।





Vivo Y600 Turbo के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। फोन की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक है। इस पैनल के पास SGS Low Blue Light सर्टिफिकेशन और TUV Rheinland Flicker-Free सर्टिफिकेशन भी मिल रहा है।


फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिल रहा है, जिसके साथ Adreno 810 GPU, 12GB तक LPDDR4x RAM और 512GB तक UFS3.1 स्टोरेज मिल रही है।
Vivo Y600 Turbo के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जहां f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिल रहा है। सामने की तरफ फोन में f/2.05 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।


इसके अलावा फोन में 9,000mAh की बैटरी, 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। इस नए मॉडल में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग मिल रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]