Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

6000mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की सेल आज से, 50MP कैमरा और कीमत सिर्फ 9,499 रुपये

6000mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की सेल आज से, 50MP कैमरा और कीमत सिर्फ 9,499 रुपये


HMD Vibe 2 5G की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू हो रही है। यह फोन 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब् ...और पढ़ें






6000mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की सेल आज से, 50MP कैमरा और कीमत सिर्फ 9,499 रुपये

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। HMD ने कुछ दिन पहले भारत में अपना नया बजट 5G फोन लॉन्च किया था। इस फोन को कंपनी ने HMD Vibe 2 5G के नाम से पेश किया। जैसा कि कंपनी ने वादा किया था ये फोन पिछले साल के Vibe 5G का अपग्रेडेड मॉडल है।


वहीं, आज यानी 26 मई से दोपहर 12 बजे से इस फोन की पहली सेल शुरू होने जा रही है जिसे आप Flipkart से खरीद सकते हैं। फोन में 6.745-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और कई कमाल के फीचर्स मिल रहे हैं। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

HMD Vibe 2 5G की कीमत और ऑफर

कीमत की बात करें तो HMD Vibe 2 5G के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि इसके 4GB + 128GB वाले मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। डिवाइस को आप कॉस्मिक लैवेंडर, नॉर्डिक ब्लू और पीच पिंक कलर में खरीद पाएंगे।


कंपनी पहली सेल पर खास ऑफर भी दे रही है जहां चुनिंदा बैंक कार्ड पर 1500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट या UPI ट्रांजैक्शन पर 1500 रुपये तक की छूट मिल रही है। आप फोन को 3 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन पर भी खरीद सकते हैं। ऑफर्स के बाद फोन की कीमत सिर्फ 9,499 रुपये रह जाती है।
HMD Vibe 2 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.745-इंच का HD+ 120Hz LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 2.3GHz तक की स्पीड वाला Unisoc T8200 6nm प्रोसेसर मिल रहा है जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मिल रहा है। इसके साथ ही डिवाइस में 4GB तक LPDDR4x RAM, 64GB / 128GB स्टोरेज और microSD कार्ड की मदद से 1TB तक एक्सपेंडेबल्स स्टोरेज मिल रहा है।
HMD Vibe 2 5G के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो इस फोन में 50MP का रियर कैमरा मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में सेकेंडरी कैमरा और LED फ्लैश भी मिल रही है। सामने की तरफ फोन में सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।


डिवाइस में साइड में लगा फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5 mm ऑडियो जैक, नीचे की तरफ स्पीकर मिल रहे हैं। डिवाइस में Android 16 मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 6000mAh बैटरी, 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]