Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Vivo का 50MP कैमरा वाला शानदार 5G फोन, 16GB तक RAM और 90W फास्ट चार्जिंग भी

Vivo का 50MP कैमरा वाला शानदार 5G फोन, 16GB तक RAM और 90W फास्ट चार्जिंग भी



Vivo X200 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जिससे इसकी कीमत 65,999 रुपये से घटकर 58,899 रुपये हो गई है। ...और पढ़ें






Vivo का 50MP कैमरा वाला शानदार 5G फोन, 16GB तक RAM और 90W फास्ट चार्जिंग भी


 क्या आप भी काफी वक्त से कोई कैमरा सेंट्रिक फोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां तो Vivo X200 आपके लिए सबसे अच्छे ऑप्शन में से एक हो सकता है। वैसे तो इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसका Zeiss-ट्यून्ड कैमरा है, लेकिन अभी Flipkart इस फोन पर सबसे जबरदस्त डील दे रहा है।


कंपनी ने इस डिवाइस को इंडियन मार्केट में 65,999 रुपये में लॉन्च किया था, लेकिन अभी ये फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इतना ही नहीं फोन पर खास बैंक और कार्ड ऑफर्स को मिलाकर इस डील को और भी बेहतरीन बनाया जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस डिवाइस को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो पहले इस डील के बारे में जाने लें।

Vivo X200 पर डिस्काउंट ऑफर

Flipkart पर वीवो का ये शानदार कैमरा फोन सिर्फ 61,999 रुपये में लिस्टेड है जबकि इस फोन की ऑफिशियल लॉन्च प्राइस 65,999 रुपये से सीधे 4,000 रुपये कम हो गई है। इतना ही नहीं फोन पर खास बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं जहां Flipkart Axis या Flipkart SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 3,100 रुपये तक की छूट मिल रही है।



ऑफर्स को अप्लाई करने के बाद फोन की असल कीमत घटकर सिर्फ 58,899 रुपये रह जाती है। इसके अलावा आप डिवाइस को 2,180 रुपये प्रति महीने से शुरू होने वाली नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन पर भी खरीद सकते हैं, जिससे उन यूजर्स के लिए पेमेंट करना आसान हो जाएगा जो पूरी रकम एक साथ नहीं देना चाहते।
Vivo X200 के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन HDR10+ सपोर्ट करता है और इसमें 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है, जिससे स्क्रीन पर दिख रही चीजें साफ-साफ दिखाई देंगी।


फोन को पावर देने के लिए इसमें Dimensity 9400 चिपसेट मिल रहा है, जिसके साथ 16GB तक RAM और 1TB तक की UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। धूल और पानी से बचाने के लिए फोन में IP69 रेटिंग भी मिल रही है।
Vivo X200 के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। फोन में 50MP का पेरिस्कोप लेंस और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का कैमरा है। इसके अलावा फोन में 5,800mAh की लिथियम-आयन बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]