तिलक वर्मा पर 'अंधेरे' वाला कमेंट कर बुरे फंसे अर्शदीप सिंह, सोशल मीडिया पर लगी क्लास; पुराना Video भी वायरल

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस समय सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। इसके पीछे वजह उनका तिलक वर्मा को लेकर किया गया कमेंट है। ...और पढ़ें

अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर हो रहे हैं ट्रोल
भारतीय क्रिकेट टीम और पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस समय सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। इसकी वजह उनका तलिक वर्मा पर किया गया एक कमेंट है जिसे नस्लीय टिप्पणी माना जा रहा है। उनके इस कमेंट को लेकर अर्शदीप की जमकर क्लास लगाई जा रही है और उनका एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है।
दरअसल, अर्शदीप का एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है जिसमें वह मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज और भारत की टी20 टीम में उनके साथी तिलक वर्मा को 'ओए अंधेरे' कहकर बुला रहे हैं। इसका सीधा सा मतलब अर्शदीप का तिलक के काले रंग पर कमेंट करना है। इसी को लेकर अर्शदीप बुरी तरह से घिर गए हैं।
जमकर लगाई जा रही है क्लास
ये वीडियो मुंबई और पंजाब के बीच गुरुवार को धर्मशाला में खेले गए मैच से पहले का है। मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है और अर्शदीप पर नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप लग रहे हैं। एक यूजर ने अर्शदीप के साथ-साथ उनकी तथाकथित गर्लफ्रेंड को भी इसमें खींचते हुए लिखा, "सफेद त्वचा और एक मॉडल जो सिर्फ आपके पैसे के लिए आपके पास आई है, इससे आप हैंडसम नहीं हो जाते। अर्शदीप की हिम्मत तो देखिए कि वह तिलक वर्मा को उनकी त्वचा के रंग को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।"
पुराना वीडियो हो गया वायरल
सोशल मीडिया यूजर ने अर्शदीप के एक पुराने वीडियो को भी ढूंढ़ निकाला जिसमें वह गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन को लेकर भी कथित तौर पर मजाक में नस्लीय टिप्पणी कर रहे हैं। इस वीडियो में अर्शदीप सुदर्शन की तरफ कैमरा करते हैं और कहते हैं कि 'कैमरा साफ करना होगा'
पंजाब के खिलाफ मुंबई ने जीत हासिल की और इसके हीरो तिलक ही रहे जिन्होंने 33 गेंदों पर नाबाद 75 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह छक्के और छह चौके मारे। ये पंजाब की लगातार पांचवीं हार है और उब उसे प्वेऑफ में जाने के लिए अपने बचे दोनों मैच जीतने ही होंगे।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :