Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मुंबई इंडियंस को जीत के बाद भी मिली बुरी खबर, कायरन पोलार्ड की कटी जेब; BCCI ने ठोका मोटा जुर्माना

मुंबई इंडियंस को जीत के बाद भी मिली बुरी खबर, कायरन पोलार्ड की कटी जेब; BCCI ने ठोका मोटा जुर्माना

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कायरन पोलार्ड पर बीसीसीआई ने जुर्माना ठोका है। पोलार्ड ने मैच के दौरान कुछ गलत कर दिया था जिसके चलते उनकी फीस कटी है। ...और पढ़ें





 मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को धर्मशाला में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद भी मुंबई को मायूस करने वाली खबर मिली है। उसके बल्लेबाजी कोच कायरन पोलार्ड पर बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है। आईपीएल की तरफ से शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई।


बयान में बताया गया है कि मुंबई के बल्लेबाजी कोच पोलार्ड पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है। पोलार्ड को आईपीएल की आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।


चौथे अंपायर के साथ बुरा व्यवहार

बयान के मुताबिक, पोलार्ड ने चौथे अंपायर के खिलाफ अश्लील भाषा का उपयोग किया जिसके चलते उन पर जुर्माना लगाया गया है। बयान में लिखा है, "पोलार्ड को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है जिसमें अश्लील भाषा का इस्तेमाल करना शामिल है। ये मामला दूसरी पारी के 19वें ओवर का है जब पोलार्ड ने चौथे अंपायर के खिलाफ अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया था।"


बयान के मुताबिक, पोलार्ड ने माना की उनसे गलती हुई है और उन्होंने मैच रेफरी पंकज धारमानी द्वारा दी गई सजा को भी कबूल कर लिया है।
मुंबई को मिली जीत

जहां तक मैच की बात है तो मुंबई ने पंजाब को हरा उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया है। ये पंजाब की लगातार पांचवी हार है और अब उसे प्लेऑफ में जाने के लिए अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। पंजाब ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 200 रन बनाए थे। मुंबई की टीम ने एक गेंद पहले चार विकेट खोकर ये टारगेट हासिल कर लिया।


मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 33 गेंदों पर छह चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 75 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अंत में विल जैक्स ने 10 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 25 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]