Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

शॉर्टकट से अमीरी और धोखाधड़ी का खेल; TVF की नई ड्रामा सीरीज का दमदार ट्रेलर आउट

शॉर्टकट से अमीरी और धोखाधड़ी का खेल; TVF की नई ड्रामा सीरीज का दमदार ट्रेलर आउट

प्राइम वीडियो ने अपनी नई ड्रामा सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' का ट्रेलर जारी किया है, जो शॉर्टकट से पैसा कमाने के लालच और धोखाधड़ी वाली पिरामिड स्कीम्स की क ...और पढ़ें





'द पिरामिड स्कीम' का ट्रेलर हुआ रिलीज



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी पर इस वक्त नई कहानियां आ रही हैं और प्राइम वीडियो पर तो बैक टू बैट नई-नई सीरीज और फिल्में आ रही हैं। इसी बीच हाल ही में एक और नई सीरीज का एलान कर दिया गया है। प्राइम वीडियो की इस नई ड्रामा सीरीज का नाम है 'द पिरामिड स्कीम', जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है।
कैसा है 'द पिरामिड स्कीम' का ट्रेलर?

हाल ही में प्राइम वीडियो की ओरिजिनल सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' (The Pyramid Scheme) का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह एक ऐसी दमदार ड्रामा सीरीज है जो शॉर्टकट से जल्दी पैसा कमाने के खतरनाक लालच, महत्वाकांक्षा और धोखाधड़ी वाली पिरामिड स्कीम्स के पीछे की कहानी को दिखाती है। 'द पिरामिड स्कीम' के ट्रेलर में नजर आया है कि कैसे यहां शॉर्टकट और दौलत के दम पर पूरा खेल खेला जाता है।




यहीं पर कहानी में मिलते हैं गोल्डी (Paramvir Singh Cheema) और मनोज श्रीवास्तव (Ranvir Shorey)। ये दो ऐसे लोग हैं जिनकी इच्छाएं अलग-अलग हैं, लेकिन दोनों ही पिरामिड मार्केटिंग पर आधारित 'सपनों का बिजनेस मॉडल' के इस चमकीले जाल में खिंचे चले आते हैं, एक ऐसी दुनिया जो सिर्फ दूसरों को इस सिस्टम से जुड़ने के लिए मनाकर जल्दी पैसा, इज्जत और कामयाबी दिला दे।



सुनने में तो काफी आसान लगता है, है ना? लेकिन गोल्डी और मनोज कामयाबी के इस पिरामिड पर जितना ऊपर चढ़ते हैं, उनके पैरों के नीचे की जमीन उतनी ही खिसकने लगती है। क्या यह कंपनी उनके सपनों को सच में बदलेगी, या फिर उन्हें बड़ी-बड़ी दिक्कतों के नीचे दफन कर देगी? यही इसमें नजर आएगा। ट्रेलर देखने में काफी मजेदार है।



कब आएगी सीरीज?

'द वायरल फीवर' (TVF) द्वारा प्रोड्यूस की गई और श्रेयांश पांडे द्वारा क्रिएट की गई इस सीरीज को आशीष आर शुक्ला और श्रेयांश पांडे ने डायरेक्ट किया है, और इसकी कहानी अक्षेंद्र मिश्रा ने लिखी है।



सीरीज में परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी, शेखर सुमन, अंजन श्रीवास्तव, अल्फिया जाफरी और आशीष राघव लीड रोल्स में हैं, और अखिलेंद्र मिश्रा, स्मिता बंसल, विजय कुमार, इंद्रेश मलिक, रवि बहल, सुशांत सिंह, सोनल झा और सदानंद पाटिल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में उनका साथ दे रहे हैं। यह सीरीज 5 जून को दुनियाभर में Prime Video पर स्ट्रीम होगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]