Split AC के आउटडोर को दीवार पर लगवाएं या छत पर रखें? बेहतर ऑप्शन पहले जान लें

गर्मी में AC आउटडोर यूनिट को दीवार पर लगाने से छोटी कॉपर पाइप के कारण बेहतर कूलिंग और कम बिजली खपत होती है, बशर्ते हवा का अच्छा प्रवाह हो। ...और पढ़ें

गर्मियां आ गई हैं और अब AC की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर या ऑफिस के लिए Split AC खरीदने जा रहे हैं और ये सोच रहे हैं कि उसके आउटडोर यूनिट को आखिर कहां लगवाया जाए? आसान शब्दों में कहें तो आउटडोर को दीवार पर लगवाएं या छत पर रखना सही रहेगा, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे।
बहुत से लोग जगह बचाने के लिए उसे दीवार पर लगवा देते हैं, जबकि कुछ लोग बेहतर कूलिंग और मेंटेनेंस के लिए छत का ऑप्शन चुनते हैं। हालांकि सही जगह का चुनाव AC की परफॉर्मेंस, बिजली की खपत और इसकी लाइफ पर सीधा असर डालता है। चलिए पहले जानते हैं दीवार पर आउटडोर लगाने के फायदे...
दीवार पर आउटडोर लगाने के क्या फायदे?
अगर आपके रूम के बाहर स्पेस अच्छा है तो दीवार पर आउटडोर यूनिट लगाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इससे कॉपर पाइप छोटी रहती है, जिससे आपको कूलिंग अच्छी मिलेगी और बिजली की खपत भी कम हो सकती है। साथ ही इंस्टॉलेशन का खर्च भी कम से कम आएगा।
हालांकि, अगर आप आउटडोर को दीवार पर लगवा रहे हैं तो ये ध्यान रखें कि उसके आसपास हवा आने-जाने की जगह हो। अगर यूनिट बहुत बंद जगह में लगी होगी तो गर्म हवा बाहर निकलने में मुश्किल होगी और इसकी वजह से AC की कूलिंग भी प्रभावित होगी।
छत पर आउटडोर लगाने के क्या फायदे?
दूसरी तरफ अगर आपके रूम के पास सही दीवार नहीं है या बिल्डिंग में खुली जगह काफी कम है, तो आप आउटडोर यूनिट को छत पर लगवा सकते हैं। छत पर खुला माहौल होने से एयर फ्लो अच्छा होता है जिससे मशीन के ओवरहीट होने की संभावना भी काफी कम हो जाती है।
इतना ही नहीं छत पर यूनिट लगाने से इसका शोर भी कम सुनाई देता है, लेकिन ध्यान रखें कि ज्यादा लंबी कॉपर पाइपिंग हो जाने पर AC का इंस्टॉलेशन खर्च काफी ज्यादा बढ़ सकता है और कुछ मामलों में कूलिंग एफिशिएंसी भी कुछ कम हो सकती है।
कौन-सा ऑप्शन बेहतर रहेगा?
सीधे शब्दों में कहें तो अगर आपके रूम के पास खुली और हवादार दीवार है, तो दीवार पर आउटडोर लगवाना ज्यादा बेहतर और किफायती ऑप्शन हो सकता है। वहीं अगर ऐसी जगह नहीं है तो छत पर इंस्टॉल करना ज्यादा अच्छा रहेगा। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आउटडोर यूनिट ऐसी जगह लगी होनी चाहिए जहां इस पर सीधी धूप कम पड़े, हवा का अच्छा फ्लो हो और बारिश का पानी सीधे मशीन पर न गिरे।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :