Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

प्रीति जिंटा पर Punjab Kings की लगातार छठी हार का पड़ा बुरा असर, कप्‍तान श्रेयस अय्यर से की 'गंभीर' बातचीत -

प्रीति जिंटा पर Punjab Kings की लगातार छठी हार का पड़ा बुरा असर, कप्‍तान श्रेयस अय्यर से की 'गंभीर' बातचीत - Video



पंजाब किंग्‍स को आईपीएल 2026 में लगातार छठी शिकस्‍त झेलनी पड़ी, जिससे टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा भी निराश नजर आईं। ...और पढ़ें






 पंजाब किंग्‍स को रविवार को आईपीएल 2026 में लगातार छठी शिकस्‍त सहनी पड़ी। श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली पंजाब को धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 23 रन की पराजय मिली। इस हार के कारण पंजाब के प्‍लेऑफ की उम्‍मीदों को तगड़ा झटका लगा।


बता दें कि वेंकटेश अय्यर (73) और विराट कोहली (58) के अर्धशतकों की मदद से आरसीबी ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 222/4 का स्‍कोर बनाया। जवाब में पंजाब किंग्‍स की टीम 199/8 का स्‍कोर बना सकी।

मैच के बाद पंजाब के हेड कोच रिकी पोंटिंग ड्रेसिंग रूम में अकेले निराश बैठे नजर आए। वहीं, कप्‍तान श्रेयस अय्यर को फ्रेंचाइजी की सह-मालकिन प्रीति जिंटा के साथ गंभीर बातचीत करते हुए देखा गया। प्रीति जिंटा का श्रेयस अय्यर के साथ बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पावरप्‍ले में गंवाया मैच

पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने स्‍वीकार किया कि उनकी टीम ने पावरप्‍ले में मैच गंवा दिया था। मैच के बाद सरपंच साहब ने कहा, 'निश्चित ही आरसीबी ने अच्‍छी शुरूआत की और पावरप्‍ले को बेहतर भुनाया। 222 रन का स्‍कोर मजबूत था और हम विकेट लेने में नाकाम रहे। मेरे ख्‍याल से हम मैच पावरप्‍ले में हार चुके थे।'
बल्‍लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन

श्रेयस अय्यर ने साथ ही कहा, 'हमने तीन विकेट जल्‍दी गंवा दिए। प्रभसिमरन और प्रियांश के विकेट जल्‍दी गिरे। मैं भी कुछ खास नहीं कर पाया। हम अपने प्रदर्शन से काफी निराश हैं। शशांक और स्‍टोइनिस ने दम दिखाया, लेकिन जीत काफी दूर रही।'


हम हार नहीं मानेंगे

पंजाब किंग्‍स को अपना अगला मुकाबला लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ खेलना है और श्रेयस अय्यर ने जीत की पटरी पर लौटने का भरोसा दिलाया। अय्यर ने कहा, 'नतीजा कुछ भी हो, मैं सकारात्‍मक रहता हूं। यह मैच खत्‍म हुआ। कल नया सूरज उगेगा और सुरंग के अंत में हमेशा रोशनी होती है। हम जीतने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।'
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]