Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बेटी Alia Bhatt के सपोर्ट में उतरीं सोनी राजदान, आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब

बेटी Alia Bhatt के सपोर्ट में उतरीं सोनी राजदान, आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जवाब


कान्स फेस्टिवल 2026 में पैपराजी द्वारा इग्नोर किए जाने पर आलिया भट्ट को काफी ट्रोल किया गया। अब इस मामले पर एक्ट्रेस की मां सोनी राजदान का रिएक्शन आया ...और पढ़ें







कान्स 2026 को लेकर चर्चा में आलिया भट्ट


आलिया कान्स में किया गया था इग्नोर


अपनी बेटी के समर्थन में आईं सोनी राजदान


 आलिया भट्ट मौजूदा समय में कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। 79वें कान्स में आलिया ने अपने ग्लैमर्स लुक से रेड कारपेट पर तहलका मचाया। लेकिन इस बार के कान्स को लेकर बी टाउन एक्ट्रेस का नाम दूसरी वजह से भी चर्चा में बना हुआ है, जिसमें शुरुआती दिनों में कान्स पैपराजी द्वारा आलिया भट्ट को इग्नोर किया जाना रहा।


जिसकी वजह से एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया गया। अब इस मामले पर आलिया की मां सोनी राजदान का रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
आलिया के समर्थन में उनकी मां

मामला उस वक्त काफी गर्माया था, जब आलिया भट्ट ने कान्स के रेड कारपेट पर एंट्री मारी थी। उस दौरान एक्ट्रेस अपनी कातिलानाएं अदाएं दिखाईं और पोज दिए। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा गया था कि कोई भी फोटोग्राफर उनकी तस्वीर खींचने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा था।इसके बाद आलिया को काफी ट्रोल किया जाने लगा।
2.



इस मामले को लेकर अब लेखिका शुनाली खुल्लर श्रॉफ ने आलिया के समर्थन में इंस्टाग्राम लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिस पर गंगूबाई काठियावाड़ी एक्ट्रेस की मां ने कमेंट किया और लिखा है-



सोशल मीडिया कई चीजों से भरा है, जिसमें प्यार, जानकारी, मनोरंजन और बहुत सारी नफरत मौजूद है। सबसे बढ़कर, यह समाज के बारे में कुछ दिखाता है। इस मुद्दे पर एक बहुत ही दिलचस्प साइकोलॉजिकल डिस्कशन चल सकता है,जिस पर आने वाले सालों तक बात और रिसर्च की जा सकती है।



इस तरह से सोनी राजदान ने अपनी बेटी आलिया के समर्थन में प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ये पहला मौका नहीं हैं, जब सोनी ने आलिया को सपोर्ट किया है, इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुकी हैं।
आलिया की अगली फिल्म

पिछले दो साल से आलिया भट्ट बड़े पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं। बतौर एक्ट्रेस आलिया दो बड़ी फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करती हुई नजर आएंगी। उनकी अपकमिंग मूवीज में अल्फा और लव एंड वॉर के नाम शामिल हैं। मालूम हो कि स्पाई थ्रिलर अल्फा 10 जुलाई 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी। जबकि निर्देशक संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर की रिलीज डेट की घोषणा होना अभी बाकी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]