MS Dhoni आज चेपॉक में खेलेंगे अपना आखिरी मैच? माही पर साथी खिलाड़ी ने दिया बड़ा अपडेट

एमएस धोनी ने मौजूदा आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेला, लेकिन सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वो मैदान पर उतर सकते हैं। ...और पढ़ें

चेन्नई सुपरकिंग्स के आईपीएल 2026 में केवल दो लीग मैच बचे हैं, लेकिन एमएस धोनी ने अब तक एक भी मुकाबले में शिरकत नहीं की है। जानकारी मिली है कि एमएस धोनी मौजूदा सीजन की शुरूआत से पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने होमग्राउंड पर आखिरी लीग मैच खेलेगी। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि एमएस धोनी को मैच में खेलते हुए देखे। सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी पहले ही मंशा जता चुके हैं कि वो अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर खेलना चाहते हैं।
धोनी का पुराना बयान वायरल
बता दें कि एमएस धोनी ने पांच साल पहले यानी आईपीएल 2021 में इच्छा जताई थी कि चेपॉक में अपना आखिरी मैच खेलना चाहते हैं। धोनी ने कहा था, 'मैं हमेशा अपना क्रिकेट योजनाबद्ध रखता हूं। आखिरी मैच मैंने रांची में खेला। वनडे में आखिरी मैच मैंने अपने गृहनगर रांची में खेला। उम्मीद है कि टी20 का आखिरी मैच चेन्नई में खेलूं। समय कब होगा, मुझे नहीं पता।'
अश्विन ने जताई उम्मीद
एमएस धोनी के पूर्व साथी रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज के खेलने की प्रबल उम्मीद है। अश्विन ने बताया कि धोनी फिट हैं और सीएसके के लिए आखिरी दो या तीन मैच खेल सकते हैं।
अश्विन ने कहा, 'मुझे एहसास है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एमएस धोनी के खेलने की प्रबल संभावना है। देखते हैं कि क्या होता है। जितना मैंने सुना है वो ये है कि धोनी आखिरी के दो या तीन मैच खेलने के लिए तैयार हैं।'
विदाई मैच हो सकता है
44 साल के एमएस धोनी ने मौजूदा सीजन में खुद को दूर रखा और प्रबंधन को भविष्य के लिए टीम बनाने की अनुमति दी। कुछ लोगों का मानना है कि धोनी की वापसी टीम का संयोजन उथल-पुथल कर सकती है। हालांकि, सीएसके सोमवार को चेपॉक में अपना आखिरी मैच खेलेगी।
ऐसे में फैंस उम्मीद करेंगे कि एमएस धोनी को आखिरी बार खेलते देखें, जो कि आईपीएल में उनका विदाई मैच भी हो सकता है।

Post A Comment
No comments :