Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Motorola के दो नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 12GB तक RAM भी

Motorola के दो नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 12GB तक RAM भी


मोटोरोला आज भारत में Moto G37 और Moto G37 Power 5G फोन लॉन्च कर रहा है, जिनकी कीमत 20 हजार से कम होगी। ...और पढ़ें






Motorola के दो नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 12GB तक RAM भी


 मोटोरोला आज भारत में अपने दो नए 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Moto G37 और Moto G37 Power के नाम से पेश करने जा रही है। कंपनी इन दोनों डिवाइस को अपने किफायती स्मार्टफोन लाइनअप के तोर पर पेश करने वाली है।


कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इन दोनों G-सीरीज स्मार्टफोन के आने की पुष्टि कर दी है, जबकि Flipkart ने भी खास माइक्रोसाइट्स जारी करके इनके स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया है।

कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि भारत में ये दोनों डिवाइस MediaTek के Dimensity 6400 चिपसेट से लैस होंगे, जो कि ग्लोबल वेरिएंट्स के मुकाबले एक अपग्रेड है। वहीं, Moto G37 Power में 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है। चलिए पहले डिवाइस की लॉन्च डिटेल्स जानते हैं।

Moto G37 Power, Moto G37 की लॉन्च डिटेल्स

Motorola ने कन्फर्म किया है कि Moto G37 Power और Moto G37 भारत में आज 19 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे। दोनों डिवाइस लॉन्च के बाद Flipkart, Motorola के चैनल्स और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। भारत में Moto G37 और G37 Power की कीमत 20 हजार रुपये से कम से शुरू हो सकती है।

Moto G37 Power, Moto G37 स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto G37 Power और Moto G37 MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट से लैस होंगे, जो कि उन ग्लोबल वर्ज़न्स से अलग होगा जिनमें Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। डिवाइस में Android 16 मिलेगा।


इतना ही नहीं डिवाइस में 6.67-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलने वाली है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलने वाली है। इसके अलावा फोन में 12GB तक RAM सपोर्ट भी मिलने वाली है।

कैमरा की बात करें तो Moto G37 सीरीज में क्वाड-पिक्सेल टेक्नोलॉजी के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा। साथ ही फोन में डॉल्बी एटमॉस और Hi-Res ऑडियो सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा फोन में MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी मिलेगी।

Moto G37 Power में 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। कंपनी का दावा है कि ये फोन एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। जबकि फोन का स्टैंडर्ड Moto G37 भी 5,200mAh की बैटरी के साथ आ सकता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]