Oppo के 200MP कैमरा वाले दो नए 5G फोन इस दिन आएंगे, सेल्फी के लिए मिलेगी अनोखी Bubble स्क्रीन भी

ओप्पो चीन में अपनी नई रेनो 16 सीरीज के तहत दो 5G फोन - Reno 16 और Reno 16 Pro - 25 मई को लॉन्च करेगा। ...और पढ़ें

ओप्पो जल्द ही चीन में अपने दो नए 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इन नए डिवाइस को अपनी रेनो सीरीज के तहत पेश करने वाली है। कंपनी ने घोषणा की है कि ये दोनों डिवाइस Reno16 और Reno16 Pro के नाम से 25 मई को चीन में लॉन्च होंगे।
ये डिवाइस पिछले साल की Reno15 सीरीज के अपग्रेड मॉडल बताए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने फोन को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं तो इस नई वाली रेनो सीरीज के लिए वेट कर सकते हैं।
OPPO Reno 16 सीरीज का डिजाइन
कंपनी का कहना है कि इन डिवाइस में Heartbeat Star कलर स्कीम मिलेगा, जिसमें 3D फ्लोटिंग प्लैनेट डिजाइन का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके पिछले कवर पर ग्रह और तारों के छल्लों जैसे विज़ुअल एलिमेंट डिजाइन देखने को मिलेगा। सभी मॉडल्स में मेटल फ्रेम भी मिलेगा। कंपनी का कहना है कि OPPO Reno 16 सीरीज को तीन कलर Heartbeat, Dream Blue और Midnight Black में पेश किया जाएगा।

OPPO Reno 16 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Reno 16 Pro में 6.78 इंच का 1.5K LTPO फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही फोन में बहुत पतले बेजल होने की बात कही जा रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें Dimensity 9500s प्रोसेसर मिलेगा, जबकि इसके पुराने मॉडल में Dimensity 8450 प्रोसेसर मिल रहा है।
रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि फोन 7000 mAh की बैटरी से लैस होगा, जो 80 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। साथ ही फोन में 200MP HP5 वाला प्राइमरी कैमरा और साथ में 50 MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस भी मिल सकता है। इसके साथ ही फोन में 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है।
जबकि नॉन प्रो Reno16 की बात करें तो इसमें थोड़ी छोटी 6.32-इंच की 1.5K OLED फ्लैट स्क्रीन मिल सकती है। फोन में Dimensity 8550 चिपसेट मिलने वाला है। डिवाइस में 6700mAh की बैटरी 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने वाला है। इस फोन में भी 200MP HP5 सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है।
OPPO Bubble स्क्रीन

फोन के साथ कंपनी OPPO Bubble भी पेश करेगी। ये एक ट्रेंडी सेल्फी स्क्रीन होने वाली है जिसका डिजाइन मैग्नेटिक होगा। यह डिस्प्ले दस मीटर तक की दूरी से रिमोट शूटिंग को सपोर्ट करेगी। इसे पर्सनलाइज़्ड प्रोटेक्टिव केस के साथ जोड़ा जा सकेगा, जिससे ये एक बैग चार्म या फोन एक्सेसरी में चेंज हो जाएगी। साथ ही इसका डिजाइन भी हल्का होगा और इसमें AMOLED स्क्रीन के साथ 550mAh की बैटरी मिलेगी।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :