Meta Ray-Ban Display हुआ अपडेट, अब उंगलियों के इशारे से टाइप होंगे WhatsApp और Instagram मैसेज

Meta ने Ray-Ban Display के लिए एक नए सॉफ्टवेयर अपडेट की घोषणा की है। इस अपडेट के जरिए कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। एक खास फीचर 'न्यूरल हैंडराइटिंग' ...और पढ़ें

Meta Ray-Ban डिस्प्ले के लिए एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट अनाउंस हुआ है।
मेटा ने Meta Ray-Ban Display के लिए एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट अनाउंस किया है जिसमें कई ऐसे फीचर्स ऐड किए गए हैं जिनका हिंट स्मार्ट ग्लासेस की लॉन्चिंग के समय दिया गया था। ये अपडेट मैसेजिंग और एक्सेसिबिलिटी टूल्स का दायरा बढ़ाता है, रिकॉर्डिंग की नई खूबियां लाता है और नेविगेशन सपोर्ट को और बेहतर बनाता है। मेटा ने इस प्लेटफॉर्म के लिए डेवलपर प्रीव्यू एक्सेस भी ओपन कर दिया है जिससे थर्ड-पार्टी डेवलपर्स वेब एप्स बना सकेंगे और मोबाइल एप्स को ग्लासेस तक एक्सटेंड कर सकेंगे। इसके अलावा, इस साल के अंत में कुछ और सॉफ्टवेयर इंप्रूवमेंट्स और नए AI फीचर्स आने वाले हैं।
Meta Ray-Ban Display को मिले नए मैसेजिंग, नेविगेशन और डेवलपर टूल्स
कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि 'न्यूरल हैंडराइटिंग' अब सभी यूजर्स के लिए रोल आउट हो रही है। ये फीचर मेटा के 'न्यूरल बैंड' के साथ काम करता है और यूजर्स को इंस्टाग्राम, वॉट्सएप, मैसेंजर और एंड्रॉइड और iOS के डिफॉल्ट मैसेजिंग एप्स पर उंगलियों के जेस्चर्स से मैसेज लिखने की सुविधा देता है।
कंपनी ने एक डिस्प्ले रिकॉर्डिंग फीचर भी पेश किया है जो ग्लासेस के डिस्प्ले पर दिखने वाले कंटेंट, यूजर के कैमरा फीड और ऑडियो को एक ही वीडियो में जोड़ देता है। कंपनी ने ये भी बताया कि टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन अब पूरे अमेरिका और लंदन, पेरिस और रोम जैसे बड़े शहरों में उपलब्ध है।
मेटा वॉट्सएप, फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम डायरेक्ट पर 'लाइव कैप्शन्स' की सुविधा भी एक्सटेंड कर रहा है। ये फीचर फेस-टू-फेस कन्वर्सेशन और फोन कॉल के दौरान बोली गई बातों को लिख सकता है और इन एप्स के भीतर वॉयस इंटरैक्शन को भी सपोर्ट करेगा।
सितंबर 2025 में लॉन्च होने के बाद से अब तक इन ग्लासेस को चार सॉफ्टवेयर अपडेट मिल चुके हैं। इन अपडेट्स ने रिमाइंडर, मौसम, स्टॉक और कैलेंडर के लिए विजेट्स जोड़े हैं, साथ ही स्पॉटिफाई प्लेलिस्ट का क्विक एक्सेस और इंस्टाग्राम रील्स का सपोर्ट भी दिया है। इन टूल्स का मकसद गेम्स, ट्रांजिट यूटिलिटी, कुकिंग गाइड्स, शॉपिंग लिस्ट और म्यूजिक प्रैक्टिस एप्स जैसे एक्सपीरिएंस को सपोर्ट करना है।
डेवलपर्स अब डेवलपर प्रीव्यू प्रोग्राम के जरिए ग्लासेस के लिए सॉफ्टवेयर टूल्स टेस्ट कर सकते हैं। डेवलपर्स HTML, CSS और JavaScript का इस्तेमाल करके स्टैंडअलोन वेब एप्स बना सकते हैं और उन्हें एक URL के जरिए ग्लासेस पर डिप्लॉय कर सकते हैं। 'वियरेबल्स डिवाइस एक्सेस टूलकिट' का इस्तेमाल करके डेवलपर्स मौजूदा मोबाइल एप्स को ग्लासेस तक एक्सटेंड कर सकते हैं और टेक्स्ट, इमेज, लिस्ट, बटन और वीडियो प्लेबैक जैसे इंटरफेस एलिमेंट्स जोड़ सकते हैं।
मेटा ने ये भी कहा कि वियरेबल डिवाइसेस के लिए बनाया गया एक नया AI मॉडल 'म्यूज स्पार्क' इस गर्मी के अंत में Meta Ray-Ban डिस्प्ले पर रोल आउट होने वाला है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :