Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

50 साल की उम्र में कैसा हसबैंड चाहती हैं Ameesha Patel? आधी उम्र के लड़कों के भी आते हैं एक्ट्रेस को प्रपोजल

50 साल की उम्र में कैसा हसबैंड चाहती हैं Ameesha Patel? आधी उम्र के लड़कों के भी आते हैं एक्ट्रेस को प्रपोजल

'गदर' एक्ट्रेस Ameesha Patel, 50 की उम्र में भी सिंगल है लेकिन उन्होंने बताया कि वे उम्र के इस पड़ाव पर कैसा पार्टनर चाहती हैं? ...और पढ़ें





 2000 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अमीषा पटेल (Ameesha Patel) 50 साल की उम्र में भी सिंगलहुड को एंजॉय कर रही हैं। उनके फैंस हमेशा ये जानना चाहते हैं कि वे कब और किससे शादी करेंगी? हालांकि वे किससे शादी करेंगी इसका जवाब तो किसी को नहीं मिला लेकिन वे कैसा पार्टनर चाहती हैं इस पर जरूर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी।
कैसा पार्टनर चाहती हैं अमीषा पटेल?

एक पॉडकास्ट में अमीषा पटेल (Ameesha Patel) से पूछा गया कि-क्या आप उस इंसान के साथ रहना पसंद करेंगी जो कम सक्सेसफुल है? इस पर अमीषा ने जवाब दिया, ' देखो मैं एक ऐसे इंसान के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हूं जो मुझसे कम सक्सेसफुल और फेमस था। लेकिन वो रिश्ता इस वजह से नहीं टूटा था बल्कि कारण कुछ और ही था। मेरे लिए पैसा कभी भी एक पैमाना नहीं रहा है। लेकिन क्या मैं एक अनकंफर्टेबल लाइफ जीना पसंद करूंगी? बिल्कुल भी नहीं'।

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मेरी एक स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग पैदाइशी थी और एक मैंने बना दी, अपनी मेहनत से। मैंने स्ट्रगल भी किया है, मैंने टफ दिन भी देखे हैं, तो अगर मुझे बाकी के दिन अच्छे देखने हों तो मैं इसके लिए झूठ क्यों बोलूंगी। अगर आज मुझे 10 दिन के लिए वेकेशन पर जाना है, लंदन जाना है, न्यूयॉर्क जाना है, तो वहां जाने के लिए कोई स्ट्रगल नहीं चाहिए। तो मैं ऐसा ही पार्टनर चाहूंगी जो ये सब अफोर्ड कर सके, क्योंकि मुझे लगता है कि इतनी मेहनत के बाद मैं ये डिजर्व करती हूं। मैं किसी रिलेशनशिप में Mama बनके नहीं रहना चाहती'।


आधी उम्र के लड़कों के भी आते हैं प्रपोजल

अमीषा ने खुलासा किया कि उन्हें उनसे आधी उम्र के लड़के के भी प्रपोजल आते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप इस तरह के रिलेशन के लिए ओपन हैं। तो इस पर अमीषा ने कहा, ' मुझे लगता है कोई भी इंसान मैंटली मैच्योर होना चाहिए, मैच्योरिटी का उम्र से कोई लेना देना नहीं है'।


अमीषा की पर्सनल लाइफ

अमीषा का सबसे चर्चित पब्लिक रिलेशनशिप फिल्ममेकर विक्रम भट्ट के साथ था। 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' के सेट पर मिलने के बाद, दोनों ने लगभग पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया। बाद में उन्होंने बताया कि इस रिश्ते के पब्लिक होने की वजह से उस समय उनके करियर पर बुरा असर पड़ा था। भट्ट से ब्रेकअप के बाद उनका नाम कनव पुरी से भी जुड़ा था।



अमीषा का करियर

Hrithik Roshan के साथ कहो ना प्यार है (Kaho Naa... Pyaar Hai) से डेब्यू करने के बाद उन्होंने सनी देओल (Sunny Deol) के साथ एक और ब्लॉकबस्टर गदर: एक प्रेम कथा में काम किया। इससे बाद उन्होंने हमराज, हनीमून ट्रेवल्स, भूल भुलैया और रेस 2 में काम किया। अमीषा ने 2023 में सनी देओल के साथ ही गदर 2 से जबरदस्त कमबैक किया। अब दर्शकों को इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त गदर 3 (Gadar 3) का बेसब्री से इंतजार है। जिसमें फिर से यह जोड़ी नजर आएगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]