Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

King के सेट से अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक हुआ लीक, खतरनाक विलेन के किरदार में देखकर शॉक्ड रह गए फैंस

King के सेट से अभिषेक बच्चन का फर्स्ट लुक हुआ लीक, खतरनाक विलेन के किरदार में देखकर शॉक्ड रह गए फैंस


अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म 'किंग' के सेट से उनकी तस्वीरें लीक हुई हैं, जिनमें वे एक दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। ...और पढ़ें







अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की अपकमिंग एक्शन फिल्म 'किंग' (King) की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में वह शाह रुख खान (Shah rukh Khan) के साथ नेगेटिव भूमिका या ग्रे-शेड (anti-hero) की भूमिका निभाते नजर आएंगे।


बड़े बजट की इस फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं। वहीं अब फिल्म के सेट से अभिषेक बच्चन की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।

सेट से लीक हुईं अभिषेक की तस्वीरें

सोशल मीडिया पर उनके एक्शन मोड को लेकर चर्चा तेज हो गई है। शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की BTS फोटोज वायरल होने के बाद अब फिल्म 'किंग' के सेट से कुछ नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं।



अभिषेक इसमें एकदम नए अवतार में नजर आने वाले हैं जिसकी वजह से फैंस की उत्सुकता इसमें और बढ़ गई है। ये तस्वीरें ट्विटर पर मौजूद कई फैन अकाउंट्स पर शेयर की गईं। एक तस्वीर में अभिषेक एक ऊबड़-खाबड़ पहाड़ जैसे बैकग्राउंड के सामने एक वाहन के ऊपर खड़े नजर आ रहे हैं।
ग्रे ओवरकोट में अभिषेक का धांसू लुक वायरल

उन्होंने काले रंग के कपड़ों के ऊपर एक लंबा ग्रे ओवरकोट पहना हुआ है और उनके हाथ में बंदूक है। एक अन्य तस्वीर में कार एक्सीडेंट का सीन स्केल और स्टाइल एक्शन सीन्स की ओर इशारा कर रहे हैं।


इन तस्वीरों से एक बात तो साफ हो गई कि अभिषेक बच्चन किंग में शाह रुख खान के अपोजिट एक शक्तिशाली खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा,"ये तो करण अर्जुन के ठाकुर दुर्जन सिंह जैसे लग रहे हैं।" एक अन्य ने लिखा, "किंग फिल्म का खलनायक!"
पहले दीपिका- शाह रुख की तस्वीर भी हुई लीक

इससे पहले, जब दीपिका और शाह रुख किंग की शूटिंग के लिए दक्षिण अफ्रीका में थे तब शूटिंग के कई बिहाइंड-द-सीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिन्होंने तुरंत फैंस का ध्यान आकर्षित किया। एक फोटो में शाह रुख और दीपिका कोई डांस सीक्वेंस शूट कर रहे थे जबकि रणवीर और दुआ उन्हें दूर बैठकर देख रहे थे।


फिल्म 'किंग' को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित किया गया है। इस फिल्म में शाह रुख खान एक शातिर हत्यारे की भूमिका में हैं। यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]