Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Mahesh Babu के बयान पर राहुल देव का वार, बॉलीवुड में एंट्री को लेकर Priyanka के को-स्टार की उड़ाई धज्जियां

Mahesh Babu के बयान पर राहुल देव का वार, बॉलीवुड में एंट्री को लेकर Priyanka के को-स्टार की उड़ाई धज्जियां!

हिंदी और तेलुगु फिल्मों के अभिनेता राहुल देव ने हाल ही में महेश बाबू के बॉलीवुड पर दिए गए पुराने बयान को लेकर उन पर तीखा वार किया है। ...और पढ़ें





 'आवारा पागल दीवाना', 'अशोका' और 'फुटपाथ' जैसी कई बड़ी फिल्मों में विलेन की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता राहुल देव ने हाल ही में महेश बाबू के बॉलीवुड को लेकर दिए गए एक पुराने बयान के बाद उन पर तीखा वार किया किया है। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के 'वाराणसी' के को-स्टार के करियर पर टिप्पणी करते हुए यह ताना मारा है कि आखिर महेश बाबू बॉलीवुड में क्यों नहीं आ सकते।
बॉलीवुड में क्यों काम नहीं कर सकते महेश बाबू?

राहुल देव का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता ने महेश बाबू के पुराने बयान पर पलटवार किया है। दरअसल, 2022 में महेश बाबू (ने एक इवेंट में यह कहा था कि 'बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता है'। अब इसी का जवाब देते हुए अभिनेता राहुल देव ने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें बिल्कुल भी हिंदी नहीं आती, जिसकी वजह से वह बॉलीवुड में काम नहीं कर सकते। राहुल देव बोले,

"उन्हें ये भाषा बोलनी नहीं आती है और यही सबसे बड़ी सच्चाई है।" हालांकि, महेश बाबू पर कटाक्ष करने के बाद राहुल देव ने ब्लिंक किया, लेकिन सोशल मीडिया पर साउथ सुपरस्टार के फैंस का गुस्सा फूट पड़ा।

महेश बाबू के करियर पर भी बोले राहुल देव

अभिनेता राहुल देव यहीं पर शांत नहीं हुए। महेश बाबू के साथ तेलुगु फिल्म 'अथाडू' में काम कर चुके अभिनेता ने कहा, "डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास बहुत ही बुद्धिमान डायरेक्टर हैं। वह (Mahesh Babu) पिछले कई सालों से उनकी पहली च्वाइस है और उन्होंने कई मूवीज में साथ काम किया। उनकी मूवीज कमर्शियल होने के साथ-साथ समझदारी वाली भी होती है, जो हिंदी सिनेमा में अब देखने को नहीं मिलता। हिंदी में राम गोपाल की शैली है, जो चीज अनुराग लिखते हैं, वह बहुत ही एक्सट्रीम होती है और इसके साथ ही अन्य हॉलीवुड फिल्मों की रीमेक बनाने में लगे हुए हैं।"



वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा संग दिखेंगे महेश बाबू

महेश बाबू की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के साथ जल्द ही फिल्म 'वाराणसी' में दिखाई देंगे। इस फिल्म के निर्देशन की कमान बाहुबली और RRR जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले एस एस राजामौली ने संभाली है। क्योंकि, प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की बड़ी स्टार हैं और एस एस राजामौली ने भी हिंदी में अच्छी पकड़ बनाई है, ऐसे में यह पैन इंडिया रिलीज होगी। महेश बाबू जिन्होंने आज तक एक भी हिंदी फिल्म में काम नहीं किया है, यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म बन सकती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]