'नम्मा दोड्डा सिम्हागलु…', लगातार दूसरे IPL Final में पहुंची RCB, पूर्व मालिक Vijay Mallya ने अनोखे अंदाज में दी बधाई
नम्मा दोड्डा सिम्हागलु…', लगातार दूसरे IPL Final में पहुंची RCB, पूर्व मालिक Vijay Mallya ने अनोखे अंदाज में दी बधाई
RCB के IPL 2026 Final में पहुंचते ही टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या ने भी बधाई दी, जिसका पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ...और पढ़ें

IPL 2026 Final में RCB के पहुंचते ही Vijay Mallaya का पोस्ट वायरल
आरसीबी ने कटाया आईपीएल 2026 फाइनल का टिकट
आरसीबी ने जीटी को 92 रन से दी मात
विजय माल्या का खास पोस्ट हुआ वायरल
Vijay Mallaya Post: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL फाइनल में पहुंच गई है। मंगलवार को क्वालीफायर 1 में RCB ने गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराया और फाइनल का टिकट कटाया। लीग स्टेज में टॉप पर रहने वाली RCB की ओर से कप्तान रजत पाटीदार हीरो रहे, जिन्होंने सिर्फ 33 गेंदों पर नाबाद 93 रन की तूफानी पारी खेली।
RCB के फाइनल में पहुंचने पर टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या ने भी बधाई दी। उनका खास पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Vijay Mallaya का पोस्ट वायरल
दरअसल, आरसीबी के तेज गेंदबाजों ने पावरप्ले में ही गुजरात के टॉप ऑर्डर को धराशायी कर दिया था। पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी की टीम ने 5 विकेट पर 254 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
शुरुआत में दो बार जीवनदान मिलने के बाद पाटीदार ने GT के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। डेथ ओवर्स में उन्होंने 9 छक्के और 5 चौके जड़े और टीम को 250 के पार पहुंचा दिया। RCB ने आखिरी 5 ओवर में 86 रन और आखिरी 6 ओवर में 114 रन ठोके। पाटीदार की पारी के दम पर मैच पूरी तरह RCB के कब्जे में आ गया।
वहीं, RCB के फाइनल में पहुंचने पर टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या ने एक्स पर लिखा, "RCB नम्मा दोड्डा सिम्हागलु (हमारे बड़े शेरों) को धर्मशाला में शानदार जीत की बहुत-बहुत बधाई। आप बेंगलुरु के शेरों की तरह दहाड़े और डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर IPL फाइनल में पहुंचे।"
गुजरात के पास अभी एक मौका बाकी
आरसीबी की टीम ने जीटी पर जीत के साथ आईपीएल 2026 के फाइनल में प्रवेश किया, जो कि 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी की टीम लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, गुजरात की टीम का सफर हार के साथ खत्म नहीं हुआ है।
जीटी की टीम को क्वालिफायर-2 में खेलने का मौका मिलेगा, जहां मैच जीतकर वह फाइनल में पहुंच सकती है। एलिमिनेटर मैच में आरआर-एसआरएच की टीम में से जो भी टीम आज मैच जीतेगी, उसका सामना जीटी से क्वालिफायर मैच में होगा।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :