'भूल जाना चाहूंगा'... RCB के खिलाफ हार के बाद GT के कप्तान Shubman Gill का दर्द छलका

Shubman Gill Statement: हार के बाद, जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने खराब फील्डिंग और महत्वपूर्ण कैच छोड़ने को मुख्य कारण बताया, ...और पढ़ें
-1779867571422_v.webp)
RCB vs GT: कप्तान शुभमन गिल ने हार के बाद किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा?
आरसीबी ने जीटी को 92 रन से हराया
गुजरात की हार के बाद कप्तान गिल ने किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा?
गिल की जीटी टीम खेलेगी क्वालिफायर-2 का मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shubman Gill: आरसीबी ने पहले क्वालीफायर मुकाबले में GT को 92 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार IPL फाइनल में जगह बना ली है। RCB ने पहले बैटिंग करते हुए अपने कप्तान रजत पाटीदार के 33 गेंद पर नाबाद 93 रनों की बदौलत 254 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था और इसे बड़े स्कोर के दबाव में GT की टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर सिमट गई।
इस मैच में आरसीबी ने 92 रन से जीत के साथ ही फाइनल में जगह बनाई। बता दें कि RCB का ओवरऑल यह पांचवां IPL फाइनल है, जबकि GT को अब न्यू चंडीगड़ जाकर दूसरे क्वालीफायर में खेलना होगा।
Shubman Gill ने किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा?
दरअसल, हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने फील्डिंग की गलतियों को बड़ी वजह बताया। GT ने मैच में तीन कैच छोड़े, जिनमें सबसे महंगा कैच RCB कप्तान रजत पाटीदार का था। पाटीदार जब 20 रन पर थे तब कगिसो रबाडा ने उनका कैच छोड़ दिया। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर पाटीदार का शॉट डीप स्क्वायर लेग पर गया था।
यही कैच GT को सबसे ज्यादा भारी पड़ा। पाटीदार ने इसके बाद 33 गेंद पर नाबाद 93 रन ठोककर मैच ही खत्म कर दिया। GT ने एक रन आउट का मौका भी गंवाया था। 92 रन की हार के बाद गिल ने कहा, "मुझे लगता है 12वें-13वें ओवर तक हम ठीक जा रहे थे। लेकिन हमारी फील्डिंग अच्छी नहीं थी। हमने कुछ कैच छोड़े और ग्राउंड फील्डिंग भी खराब थी।"
गिल ने माना कि ये उनका दिन नहीं था और RCB ने उनकी गलतियों की बड़ी सजा दी। उन्होंने कहा कि टीम मीटिंग और प्रैक्टिस में फील्डिंग पर बात होती है, लेकिन इस मैच में वो चूक गए। उन्होंने कहा कि हमारी इंटेंसिटी थी, लेकिन दबाव में हम अच्छा नहीं कर पाए।
गिल को लगा कि अगर पावरप्ले में अच्छी शुरुआत मिल जाती तो मैच बन सकता था। लेकिन GT ने पहले चार ओवर में ही साई सुदर्शन और खुद गिल का विकेट गंवा दिया। पावरप्ले में ही आधी टीम आउट हो गई। गिल ने कहा, "इस मैदान पर बॉल तेजी से जाती है और आउटफील्ड भी तेज है। अगर पावरप्ले अच्छा होता तो इस विकेट पर कोई भी टारगेट चेज हो सकता था।"
अब एलिमिनेटर विनर से भिड़ेगी GT
गुजरात की टीम अब न्यू चंडीगढ़ जाएगी। आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर होगा। GT की टीम शुक्रवार को क्वालीफायर 2 में एलिमिनेटर की विनर से खेलेगी। RCB पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है और दूसरी टीम का इंतजार कर रही है।

Post A Comment
No comments :