Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

IPL 2026 Playoffs Scenario: प्लेऑफ के लिए RCB के 99.6% तो KKR के मौके 10% बढ़े; दिल्ली की किस्मत दांव पर

IPL 2026 Playoffs Scenario: प्लेऑफ के लिए RCB के 99.6% तो KKR के मौके 10% बढ़े; दिल्ली की किस्मत दांव पर

आईपीएल 2026 प्लेऑफ की दौड़ अब अंतिम चरण में है, जिसमें केवल 10 लीग मैच बचे हैं। लखनऊ और मुंबई पहले ही बाहर हो चुके हैं। ...और पढ़ें






IPL 2026 की टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं


 IPL 2026 Playoffs Qualification Scenario: आईपीएल 2026 के लीग स्टेज के केवल 10 मुकाबले बाकी रहते है और प्लेऑफ की रेस अब आखिरी पड़ाव पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। वहीं, शनिवार को प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी गुजरात की टीम की को केकेआर ने मात दी और अपनी अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदें को जिंदा रखा।


RCB की टीम लगभग क्वालीफाई कर चुकी है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद अपने बचे हुए दोनों मैच जीत लेती है तो वो आरसीबी से आगे निकल सकती है।

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के पास टॉप-4 में जगह बनाने का बराबर का मौका है, भले ही प्वाइंट्स बराबर रहें। शुक्रवार की हार के बाद CSK की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है, जबकि KKR और दिल्ली कैपिटल्स के चांस अब बहुत कम बचे हैं। रेस में बची 8 टीमों के बीच अभी भी नतीजों के 1024 संभावित कॉम्बिनेशन बाकी हैं, इसलिए किसी भी टीम के लिए कुछ भी पक्का नहीं कहा जा सकता।


IPL 2026 की टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं
GT (गुजरात टाइटंस)

शनिवार को केकेआर के हाथों मिली हार के बावजूद, अंकों के मामले में GT का टॉप-4 में रहना पक्का है (भले ही वे चार बाकी टीमों के साथ बराबरी पर हों)। उनके प्लेऑफ में पहुंचने की 80.5 प्रतिशत संभावना है कि वह अकेले या संयुक्त रूप से पहले या दूसरे स्थान पर रह सकती है।

RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

आरसीबी की टीम की अंकों के आधार पर टॉप-4 में जगह बनाने की उनकी संभावना 99.6% है और टॉप-2 में रहने की संभावना 86.3% है।
SRH (सनराइजर्स हैदराबाद)

हैदराबाद की टीम की अंकों के मामले में टॉप-4 में रहने की संभावना 82% है, जबकि टॉप-2 में जगह बनाने की उम्मीद 47.3% है।
RR (राजस्थान रॉयल्स)

राजस्थान रॉयल्स की टीम के अंकों के आधार पर टॉप-4 स्लॉट में आने की संभावना सुधरकर 59.1% हो गई है, और टॉप-2 में से एक स्थान हासिल करने का चांस 26.6% है।
PBKS (पंजाब किंग्स)

अंकों के मामले में पंजाब किंग्स के टॉप-4 में रहने की संभावना 50.2% है, लेकिन टॉप-2 में जगह बनाने की उम्मीद केवल 14.1% ही है।
CSK (चेन्नई सुपर किंग्स)

सीएसके की टीम अंकों के आधार पर टॉप-4 में रहने की संभावना अब घटकर 34.8% रह गई है, और टॉप-2 में जगह बनाने का चांस सिर्फ 19.5% है।
KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स)

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम शनिवार को मिली जीत से अंतिम चार (टॉप-4) में पहुंचने की संभावना में सुधार हुआ है, लेकिन ये अभी भी सिर्फ 10% बढ़े है। अब वे टॉप-2 स्थानों के लिए टाई भी नहीं कर सकते।
DC (दिल्ली कैपिटल्स)

दिल्ली की टीम प्लेऑफ में पहुंचने की इनकी उम्मीदें बेहद कम यानी सिर्फ 6.1% बची हैं।
DC vs RR: दिल्ली का सामना राजस्थान से आज

आज दिल्ली का सामना राजस्थान रॉयल्स से घरेलू मैदान (अरुण जेटली स्टेडियम में होना है), जिसको लेकर दिल्ली टीम की करो या मरो स्थिति बनी हुई है। इस मैच में हारने वाली टीम के लिए प्लेऑफ की राह लगभग बंद हो जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम अपनी उम्मीदों को मजबूती दे सकेगी।


12 मैचों में 5 जीत के साथ दिल्ली के 10 अंक हैं और वह अंक तालिका में 5वें स्थान पर है। अगर दिल्ली की टीम ये मैच हारती है तो उसका सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। वहीं, जीत हासिल कर दिल्ली की टीम की किस्मत बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहेगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]