Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'दो प्वाइंट्स मिले, खुश हूं...', KKR ने GT का तोड़ा विजयी रथ; Ajinkya Rahane ने बताया कैसे बची प्लेऑफ की उम्मीद

'दो प्वाइंट्स मिले, खुश हूं...', KKR ने GT का तोड़ा विजयी रथ; Ajinkya Rahane ने बताया कैसे बची प्लेऑफ की उम्मीद

केकेआर ने गुजरात टाइटंस की 5 मैचों की जीत का सिलसिला तोड़ते हुए उसे 29 रनों से हराया, जिससे उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार हैं। ...और पढ़ें






KKR की GT पर मिली जीत के बाद Ajinkya Rahane ने क्या कहा?


 KKR Captain Ajinkya Rahane Statement: लगातार 5 मैचों की जीत का सिलसिला आखिरकार गुजरात टाइटंस का टूट गया है। केकेआर ने गुजरात को 29 रन से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। खराब फील्डिंग की वजह से गुजरात ने ये मैच गंवाया। टीम ने 4 कैच टपकाए, जिसमें सिराज द्वारा फिन एलन का 33 रन पर सबसे आसान कैच ड्रॉप भी शामिल रहा, जिसका फायदा एलन ने उठाया र 93 रन ठोक दिए।


अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन के कैच भी छूटे थे और दोनों ने अर्धशतकीय पारियां खेली। 248 रन का टारगेट मुश्किल था, लेकिन साई सुदर्शन ने शानदार शुरुआत दी।

उनके चोटिल होने से पारी डगमगा गई। जोस बटलर धीमे खेले तो शुभमन गिल पर दबाव बढ़ा। तीनों ने फिफ्टी तो बनाई, लेकिन फिन एलन की 93 रन की पारी के आगे फीकी पड़ी। इस तरह मैच जीतने के बाद केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने क्या कहा आइए जानते हैं।
Ajinkya Rahane ने जीत के बाद क्या कहा?

दरअसल, पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान केकेआर के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने कहा,

बहुत अच्छा मैच रहा। दो प्वाइंट मिले, इससे बहुत खुश हूं। थक गया हूं, अंदर बहुत उमस थी, लेकिन खुशी बहुत है। हमने बैटिंग से जैसी शुरुआत की, वो कमाल थी। टॉस हारकर पहले बैटिंग मिली। फिन एलन, अंगकृष और कैमरन ग्रीन की पारियां देखकर मजा आ गया। उनकी पार्टनरशिप, उनका इरादा। हर बार उन्होंने क्वालिटी गेंदबाजों पर दबाव बनाया। कमाल था। इसका पूरा क्रेडिट बल्लेबाजों को जाता है।हमारी तैयारी हमेशा शानदार रही है। लड़के बहुत मेहनत कर रहे हैं। बात बस एक मैच पर फोकस करने की थी। हम जानते हैं कि अभी हम कहां खड़े हैं। इसलिए बात सीधी है। जैसा मैंने पहले कहा, क्रिकेट का खेल है। जब आप इसे आसान रखते हो, ज्यादा सोचते नहीं हो, तब सबसे ज्यादा चलता है। आज बल्लेबाजों ने अपने दम पर खेला। इरादा जबरदस्त था। मत भूलो उनके पास भी क्वालिटी बॉलिंग अटैक है, सारे तेज गेंदबाज और स्पिनर भी। तो बल्लेबाजों को जाकर हर बार हावी होते देखना कमाल था।

अंजिक्य रहाणे

रहाणे ने आगे अपनी टीम के खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए,

बॉलिंग में भी नया लड़का सौरभ दुबे शानदार रहा। कार्तिक ने भी बहुत अच्छा किया। कुल मिलाकर बॉलिंग यूनिट का शानदार काम था।ये सब अपनी काबिलियत पर भरोसा करने की बात है। ये सारे लड़के घरेलू सीजन में अच्छा कर रहे हैं। और मुझे हमेशा लगता है कि जब आप घरेलू में अच्छा करते हो तो वही आत्मविश्वास आगे ले जाते हो। इससे मुझे भी मदद मिली है जब मैं घरेलू में अच्छा कर रहा था। तो उनके लिए भी ये काम कर रहा है। सौरभ दुबे ने विदर्भ लीग में अच्छा खेला। जब वो यहां आया तो सभी गेंदबाजों और कोच को लगा कि उसके पास टैलेंट है और हाइट भी है। वो बॉलिंग कोच के साथ बहुत मेहनत कर रहा है। तो मेरी तरफ से कोई खास मैसेज नहीं है। क्रेडिट इन लड़कों को जाता है जो मेहनत कर रहे हैं। ये सब भरोसे और आत्मविश्वास का खेल है। इससे मेरा काम बहुत आसान हो जाता है। जब आपकी टीम में सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती हों, तो और क्या चाहिए। मैं हमेशा खुश रहता हूं। मैं किसी भी एंड से किसी भी वक्त बॉल दे सकता हूं और वो हमेशा परफॉर्म करते हैं। बहुत खुश हूं। वरुण के पैर में दर्द था, लेकिन फिर भी उसने हिम्मत दिखाई और ये मैच खेला, इसका भी क्रेडिट उसे जाता है।

रहाणे

केकेआर की राह अभी आसान नहीं है। उन्हें अपने बाकी मैच ही जीतने नहीं होंगे, बल्कि बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। हालांकि, गुजरात जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मिली जीत ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया होगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]