Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए Meta लाया नए पेड प्लान्स, देखें पूरी लिस्ट

मेटा ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किए हैं, जो यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव फीचर्स प्रदान करेंगे। ...और पढ़ें
-1779938658739_v.webp)

मेटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और WhatsApp के लिए अपने नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पेश कर दिए हैं। इन नए प्लान्स में कंपनी यूजर्स को कई नए एक्सक्लूसिव फीचर्स दे रही है। इसका मतलब है कि अगर आप ये प्लान्स लेते हैं तो आपको इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर और भी ज्यादा नए टूल्स और कस्टमाइजेशन के ऑप्शन मिलेंगे, जो नॉर्मल यूजर्स को नहीं मिलेंगे।
पेड सब्सक्रिप्शन की कीमत
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत 3.99 डॉलर यानी करीब 387 रुपये प्रति माह रखी गई है, जबकि WhatsApp Plus के लिए 2.99 डॉलर यानी करीब 290 रुपये प्रति माह खर्च करने होंगे। हालांकि, अभी तक कंपनी ने भारत में इनकी कीमत घोषित नहीं की है।

पेड प्लान में कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे?
TechCrunch की रिपोर्ट के मुताबिक इंस्टाग्राम प्लस यूजर्स को ये देखने का ऑप्शन मिलेगा कि उनकी स्टोरी कितनी बार दोबारा प्ले की गई है। साथ ही यूजर्स अनलिमिटेड स्टोरी ऑडियंस लिस्ट्स भी बना सकेंगे और हाईड रह कर किसी की स्टोरी भी देख सकेंगे।
सबसे खास बात ये है कि प्लस सब्सक्राइबर्स अपनी Stories को 24 घंटे से ज्यादा टाइम तक लाइव रख सकेंगे और हर हफ्ते एक स्टोरी को स्पॉटलाइट करके ज्यादा विजिबिलिटी भी ले पाएंगे। इसके अलावा Story Viewer लिस्ट में सर्च का ऑप्शन भी मिलेगा।
इसके अलावा मेटा ने कुछ कॉस्मेटिक अपग्रेड्स भी ऐड किए हैं। Instagram Plus यूजर्स को एनिमेटेड 'Super Heart' रिएक्शंस, Custom App Icons, खास Bio Fonts और एक्स्ट्रा Profile Pins करने का ऑप्शन भी मिलेगा।
WhatsApp में क्या मिलेगा खास?
रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp Plus खास तौर पर चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर करने में काफी ज्यादा मदद करेगा। इसमें Custom Themes, Unique Ringtones, Premium Stickers, ज्यादा Pinned Chats और एडवांस Chat List Customisation जैसे फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :