Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

7500mAh बैटरी वाला नया गेमिंग 5G फोन लॉन्च, 16GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

7500mAh बैटरी वाला नया गेमिंग 5G फोन लॉन्च, 16GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

REDMAGIC ने अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन 11S Pro भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 7500mAh बैटरी ...और पढ़ें






7500mAh बैटरी वाला नया गेमिंग 5G फोन लॉन्च, 16GB तक RAM और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर


 REDMAGIC ने कुछ दिन पहले चीन में अपना नया गेमिंग डिवाइस लॉन्च किया था, जिसके बाद अब कंपनी ने इस फोन को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च कर दिया है। कंपनी का ये लेटेस्ट फ्लैगशिप गेमिंग स्मार्टफोन REDMAGIC 11S Pro के नाम से पेश किया है। इस डिवाइस को थोड़े टाइम के लिए हाई बेंचमार्क परफॉर्मेंस के बजाय, लगातार हाई परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।


ये नया मॉडल अपने पिछले मॉडल, REDMAGIC 10S Pro के मुकाबले प्रोसेसिंग पावर, थर्मल मैनेजमेंट, बैटरी लाइफ और AI इंटीग्रेशन में कई बेहतरीन अपग्रेड लेकर आया है। चलिए पहले इसकी कीमत पर एक नजर डालते हैं।
REDMAGIC 11s Pro के कीमत

कीमत की बात करें तो REDMAGIC 11s Pro के 12GB+256GB Nightfreeze वेरिएंट की कीमत US में $849 यानी लगभग 81,245 रुपये है। डिवाइस के 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत US में $949 यानी लगभग 90,815 रुपये है। फोन की सेल 10 जून से शुरू होगी।

RedMagic 11S Pro के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.85-इंच का 1.5K OLED BOE X10 डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट, 960Hz तक टच सैंपलिंग रेट, 10-बिट कलर डेप्थ और 100% DCI-P3 कलर गैमट और 2000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिल रही है।



फोन को पावर देने के लिए इसमें 4.7GHz तक ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 Leading Edition 3nm प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही फोन में Adreno 840 GPU के साथ 12GB / 16GB LPDDR5X Ultra RAM, 256GB / 512GB (UFS 4.1) स्टोरेज भी मिल रही है।
RedMagic 11S Pro के कैमरा स्पेक्स

कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP 1/1.55″ OV50E40 सेंसर मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में f/1.88 अपर्चर और OIS के साथ 50MP 1/2.88″ OV50D40 120-डिग्री अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में 16MP OV16A अंडर-डिस्प्ले फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी मिल रहा है। डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 7500mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]