Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'एमएस धोनी को कोच बनाओ', आर अश्विन ने CSK को बचाने के लिए दिया गजब सुझाव


'एमएस धोनी को कोच बनाओ', आर अश्विन ने CSK को बचाने के लिए दिया गजब सुझाव



चेन्नई सुपर किंग्स का मौजूदा सीजन अच्छा नहीं रहा, जिससे टीम में बदलाव की मांग उठी है। रविचंद्रन अश्विन ने सुझाव दिया है कि एमएस धोनी को टीम का अगला को ...और पढ़ें






एमएस धोनी चोट के कारण नहीं खेले एक भी मैच


 चेन्नई सुपर किंग्स का मौजूदा सीजन अच्छा नहीं रहा है। पांच बार की चैंपियन टीम आईपीएल-2026 में प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। ऐसे में टीम में बदलाव की मांग भी उठने लगी है। टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग निशाने पर हैं। फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तो उनकी जगह नए कोच की नाम भी बता दिया है।


अश्विन ने कहा है कि एमएस धोनी को चेन्नई का अगला कोच होना चाहिए। धोनी ने इस सीजन एक भी आईपीएल मैच नहीं खेला। वह चोट के कारण पूरे सीजन बाहर ही रहे। इसी कारण उनके अगले सीजन खेलने पर भी संशय जताया जा रहा है। माना जा रहा है बतौर खिलाड़ी ये उनका आखिरी आईपीएल था।

अश्विन ने सुझाया नाम

अश्विन ने एक्स पर एक पोस्ट लिखी है जिसमें धोनी को बतौर कोच नियुक्त करने की बात कही है। अश्विन ने लिखा, "जब एमएस धोनी हैं तो आपको किसी और को खोजने की क्या जरूरत है।"

धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने पांच बार आईपीएल जीता है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उनके जाने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को टीम की कप्तानी सौंपी गई, लेकिन वह टीम को सफलता नहीं दिला पाए। टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद कोच और कप्तान को बदलने की मांग उठ रही है।


2008 से साथ हैं फ्लेमिंग

आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी और तब फ्लेमिंग चेन्नई में बतौर खिलाड़ी आए थे। अगले साल यानी 2009 में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद चेन्नई के कोच का काम संभाला और तब से वही टीम के कोच हैं। हाल के सीजनों में चेन्नई की टीम टी20 की ताजा टेम्पलेट से बाहर ही दिखी है जिसका असर उसके प्रदर्शन पर दिखाई दिया है। ऐसे में कोच फ्लेमिंग को हटाने की मांग भी उठने लगी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]