Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

इंतजार खत्म! ब्लू गाउन में स्टनिंग लगीं Aishwarya Rai, दूसरे लुक में बेटी आराध्या के साथ किया पोज

इंतजार खत्म! ब्लू गाउन में स्टनिंग लगीं Aishwarya Rai, दूसरे लुक में बेटी आराध्या के साथ किया पोज

ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स में शानदार वापसी की, जहां वह पहले नीले और फिर हल्के गुलाबी गाउन में नजर आईं। उनके साथ बेटी आराध्या भी लाल गाउन में पोज देत ...और पढ़ें








एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आखिरकार वो वक्त आ गया जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। कान्स की असली क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan at Cannes) ने रेड कार्पेट पर शानदार वापसी की। उनके कॉन्फिडेंस ने साबित कर दिया कि ग्लोबल फैशन स्टेज में उन्हें मोस्ट आईकॉनिक क्यों कहा जाता है।


कई दिनों से चल रही उत्सुकता के बाद, बॉलीवुड सुपरस्टार फ्रेंच रिवेरा में एक बेहद खूबसूरत ब्लू कलर के गाउन में पहुंचीं, जिसने तुरंत सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

ब्लू कलर के गाउन में आईं नजर

अपने ग्रैंड रेड कार्पेट लुक के लिए ऐश्वर्या ने अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किए गए 'लुमिनारा' को चुना जोकि काफी शाइन कर रहा था। एक्ट्रेस का ये गाउन देखने में ही काफी हैवी लग रहा है। वहीं वीडियो में साफ देखने को मिलता है कि ऐश्वर्या को चलने में थोड़ी दिक्कत हो रही है। एक्ट्रेस ने गाउन को सेम कलर के दुपट्टे के साथ पेयर किया। साइड पार्टेड कर्ली हेयर्स और डायमंड नेकपीस, ईयरिंग्स के साथ ऐश्वर्या ने अपने लुक को शानदार बनाया।


लेकिन इस पूरी ड्रेस में एक बात जो सबसे खास थी वो थी गाउन में लगे हुए क्रिस्टल जिससे बहुत महीन कढ़ाई की गई थी। अग्रवाल की सिग्नेचर क्रिस्टल वेन कढ़ाई तकनीक का उपयोग करके तैयार की गई इस स्टाइल को पूरा करने में कथित तौर पर 1,500 घंटे से अधिक का समय लगा जिसे हाथ से तैयार किया गया है।
साथ में बेटी आराध्या ने भी किया पोज

इसके बाद उनका दूसरा लुक भी फैंस को देखने को मिला। इस लुक में वह हल्के गुलाबी रंग का गाउन पहन दिखीं। इस गाउन लुक में वह हल्के गुलाबी रंग का ही केप पहने नजर आईं। इससे उनका लुक और भी खूबसूरत लग रहा था। गाउन लुक में ड्रेपिंग भी अच्छे ढंग से की गई थी।

बता दें कि इस दौरान ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी नजर आईं जिन्होंने रेड कलर के गाउन में मां के साथ पोज दिए। ऐश्वर्या कान्स में साल 2002 से नजर आ रही हैं। तब से लेकर अब तक एक्ट्रेस ने अपने लुक्स में कई सारे एक्सपेरिमेंट किया हैं और हर बार वो शानदार लगी हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]