Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

ये हैं BSNL के 3 धांसू प्लान्स, मिलती है 70 से 80 दिन तक की वैलिडिटी; कीमत भी किफायती

ये हैं BSNL के 3 धांसू प्लान्स, मिलती है 70 से 80 दिन तक की वैलिडिटी; कीमत भी किफायती

BSNL अपने ग्राहकों को कई तरह के प्रीपेड प्लान ऑफर करता है। कंपनी के प्लान्स आमतौर पर प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ते रहते हैं। आइए जान ...और पढ़ें





BSNL के 70 से 80 दिन तक की वैलिडिटी वाले प्लान।


सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ग्राहकों को 'मेड-इन-इंडिया' 4G टेक्नोलॉजी का एक्सपीरिएंस देने के लिए कई बेहतरीन प्लान्स ऑफर करती है। BSNL के मुताबिक, सही कनेक्शन होने पर ऑनलाइन क्लासेस से लेकर फैमिली वीडियो कॉल्स तक सब कुछ बहुत आसानी से चलता है। सही कनेक्शन के साथ-साथ आपके पास सही प्लान होना भी जरूरी है। अगर आप लगभग 70 से 80 दिनों की वैलिडिटी वाला कोई प्रीपेड प्लान तलाश रहे हैं, तो BSNL अपने यूजर्स के लिए कुछ शानदार ऑप्शन्स ऑफर करता है।
BSNL के प्रीपेड प्लान्स
1. BSNL का 439 रुपये वाला रिचार्ज

ये एक वॉइस-ओनली प्रीपेड प्लान है। इसमें आपको Home LSA और नेशनल रोमिंग (जिसमें मुंबई और दिल्ली का MTNL नेटवर्क भी शामिल है) में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स (लोकल/STD) की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही पूरे प्लान में 300 SMS भी दिए जाते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 80 दिनों की है और इसका रोज का खर्च लगभग 5.49 रुपये बैठता है।

2. BSNL का 485 रुपये वाला रिचार्ज

ये रोज डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक प्रीपेड प्लान है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स के साथ रोज 2 GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 40 kbps रह जाती है। इसके अलावा, इसमें रोज 100 SMS भी मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 72 दिनों की है और इसका रोज का खर्च लगभग 6.74 रुपये आता है।





3. BSNL का 599 रुपये वाला रिचार्ज

ये ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक प्रीपेड प्लान है। इसमें Home LSA और दिल्ली-मुंबई सहित नेशनल रोमिंग में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स (लोकल/STD) की सुविधा मिलती है। साथ ही, इसमें रोज 3 GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है, जिसके खत्म होने के बाद स्पीड 40 kbps हो जाती है। इस प्लान में भी रोज 100 SMS मिलते हैं। 70 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान का रोज का खर्च करीब 8.56 रुपये पड़ता है। कंपनी के मुताबिक, ये प्लान नॉन-स्टॉप डेटा, अनलिमिटेड कन्वर्सेशन्स और लंबी वैलिडिटी को एक साथ लेकर आता है।


प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के उलट, BSNL इस समय 84 दिनों की वैलिडिटी वाले ज्यादा प्लान्स ऑफर नहीं करता है। हालांकि, यूजर्स इन उपलब्ध वैलिडिटी वाले प्लान्स में से अपनी पसंद चुन सकते हैं।

अगर आप अभी तक BSNL के यूजर नहीं हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है। नए यूजर्स के लिए BSNL का '1 रुपये में फ्री सिम' वाला ऑफर अभी भी उपलब्ध है, लेकिन ये केवल 31 मई 2026 तक ही वैलिड है। सिर्फ 1 रुपये में यूजर्स रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, रोज 100 SMS और 30 दिनों की वैलिडिटी का फायदा उठा सकते हैं। ये ऑफर नजदीकी BSNL ग्राहक सेवा केंद्र (CSC) और रिटेल स्टोर्स पर मिल रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]