Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Oppo का 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाला नया 5G फोन, लॉन्च से पहले सामने आई कीमत

Oppo का 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाला नया 5G फोन, लॉन्च से पहले सामने आई कीमत



ओप्पो जल्द ही भारत में अपना नया Find X9 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं। ...और पढ़ें






Oppo का 200MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाला नया 5G फोन, लॉन्च से पहले सामने आई कीमत


 ओप्पो जल्द ही भारत में अपना नया OPPO Find X9 Ultra लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Find X9s के साथ पेश करने वाली है। चूंकि OPPO Find X9 Ultra दुनिया भर में पहले ही लॉन्च हो चुका है, इसलिए इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स पहले ही सामने आ गए हैं। इसी बीच अब भारत में इसकी कीमत को लेकर भी लीक्स सामने आए हैं।


टिप्सटर संजू चौधरी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने OPPO Find X9 Ultra की कीमत का खुलासा कर दिया है। यह डिवाइस Vivo X300 Ultra से ज्यादा महंगा हो सकता है। भारत में ये डिवाइस 21 मई को Find X9s के साथ लॉन्च होने जा रहा है। चलिए पहले इसकी संभावित कीमत जानते हैं...


OPPO Find X9 Ultra की संभावित कीमत

कीमत की बात करें तो भारत में OPPO Find X9 Ultra की कीमत 12GB/512GB वाले एकमात्र वेरिएंट के लिए लगभग 1 लाख 70 हजार रुपये से शुरू हो सकती है। अगर ये जानकारी सही साबित हो जाती है तो Find X9 Ultra की कीमत Vivo X300 Ultra से ज्यादा होगी, जिसकी कीमत भारत में लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये है।

OPPO Find X9 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में सामने की तरफ 6.82-इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक होने वाला है। साथ ही इसकी पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक जा सकती है।


डिवाइस में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, Adreno 840 GPU मिल सकता है। साथ ही फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है। डिवाइस Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर रन करता है।
OPPO Find X9 Ultra के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए इस अल्ट्रा फोन में Hasselblad-ट्यून्ड क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। डिवाइस में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसमें 1/1.12-इंच का बड़ा सेंसर और f/1.5 अपर्चर मिलेगा। साथ ही फोम में 200MP का 3x टेलीफोटो लेंस, 50MP का 10x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।


डिवाइस Dolby Vision सपोर्ट के साथ 8K 30fps और 4K 120fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। OPPO इसमें Hasselblad कलर ट्यूनिंग जैसे इमेजिंग फीचर्स भी ऐड करेगा, ताकि कलर का रीप्रोडक्शन और डायनामिक रेंज बेहतर हो पाए। इसके अलावा, फोन में 7,050mAh की बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]