Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

यार्ड रीमॉडलिंग के कारण जून में घंटों लेट रहेंगी गया-कोडरमा मार्ग की कई ट्रेनें, नीलांचल एक्सप्रेस का भी बदला रूट

यार्ड रीमॉडलिंग के कारण जून में घंटों लेट रहेंगी गया-कोडरमा मार्ग की कई ट्रेनें, नीलांचल एक्सप्रेस का भी बदला रूट


जून माह में गोमो-कोडरमा-गया रेलखंड पर राजधानी और नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रुपसा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और ट्रैक रखरखाव ...और पढ़ें






AI Generated Image



संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। गोमो-कोडरमा-गया रेलखंड से होकर चलने वाली राजधानी एवं नीलांचल एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन जून माह में प्रभावित रहेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे के अधीन रुपसा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों को एक से दो घंटे तक विलंब से चलाया जाएगा।


रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 1 जून को 22812 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 60 मिनट, 2 जून को 12876 आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस 90 मिनट देरी से चलेगी।

वहीं 4 एवं 5 जून को 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 60 मिनट, 6 जून को 22824 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 120 मिनट तथा 7 जून को 22811 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 90 मिनट विलंब से चलेगी।

इसके अलावा 12875 पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस 23, 26, 28 एवं 30 जून को मार्ग परिवर्तन कर वाराणसी, जाफराबाद एवं सुल्तानपुर होकर संचालित की जाएगी।

धनबाद-हावड़ा रेल मार्ग पर प्रधानखंटा से सीतारामपुर के बीच ट्रैक रखरखाव के कारण आसनसोल-गया मेमू अलग-अलग दिनों में विलंब से चलेगी। इस वजह से यह ट्रेन कोडरमा विलंब से आयेगी।

पूर्व रेलवे के अनुसार, 30 मई व 2 जून को दिन में 11.30 से दोपहर तीन बजे तक ट्रैफिक ब्लाक लिया जाएगा। इस कारण 13545 आसनसोल-गया मेमू दोनों तिथियों में 40 मिनट विलंब से खुलेगी। आसनसोल से दोपहर 1.45 के बदले 2.25 पर रवाना होगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]