पाकिस्तान में टूटे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, दादू में तापमान 51.5 डिग्री पहुंचा

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जहां दादू में 51.5 डिग्री सेल्सियस का नया रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया। ...और पढ़ें

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भीषण गर्मी का प्रकोप(फोटो: रॉयटर्स)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बड़े हिस्सों में भीषण गर्मी जारी है। इस बीच, शनिवार को दादू में रिकार्ड तापमान 51.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पाकिस्तान मौसम विभाग के आंकड़ों से पता चला कि दादू का पहले दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान 18 मई 2016 को 51.4 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विज्ञानी सरफराज खान ने बताया कि शनिवार को दोपहर तक जैकोबाबाद में भी 51 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि तीन अन्य जगहों शहीद बेनजीराबाद (नवाबशाह), लरकाना और मोहनजोदड़ो में पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
उन्होंने कहा कि दादू में तापमान 51.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह शहर के लिए एक नया अधिकतम तापमान रिकार्ड है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है।
सिंध प्रांत में पहले भी इससे अधिक तापमान दर्ज किए गए हैं। 2024 में मोहनजोदड़ो शहर के खंडहरों में तापमान 53 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।"

Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :