Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस पर राज, सेंचुरी मारने के करीब हिस्टोरिकल ड्रामा

रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' का बॉक्स ऑफिस पर राज, सेंचुरी मारने के करीब हिस्टोरिकल ड्रामा

रितेश देशमुख की राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 11 दिन पूरे कर लिए हैं। ...और पढ़ें




 रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल ड्रामा राजा शिवाजी (Raja Shivaji) ने 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और बॉक्स ऑफिस पर इसने 11 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड पर यानी संडे को जबरदस्त 6.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया और अब आइए जानते हैं 11 वें दिन का कलेक्शन-
राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11

सैकनिल्क के मुताबिक राजा शिवाजी ने इस वीकेंड पर लगभग 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं रविवार को 6.80 करोड़ रुपये कमाने के बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की। हिस्टोरिकल ड्रामा ने 11वें दिन 2.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया।


1- 11.35 करोड़ रुपये
डे 2- 10.55 करोड़ रुपये
डे 3- 12 करोड़ रुपये
डे 4 -5.60 करोड़ रुपये
डे 5- 4.90 करोड़ रुपये
डे 6- 4.25 करोड़ रुपये
डे 7- 4 करोड़ रुपये
डे 8- 3.20 करोड़ रुपये
डे 9- 5.60 करोड़ रुपये
डे 10 - 6.80 करोड़ रुपये
डे 11- 2.40 करोड़ रुपये

राजा शिवाजी वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इसी के साथ राजा शिवाजी का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन- 70.65 करोड़ रुपये हो गया है और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 83.80 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

तीसरी बड़ी मराठी फिल्म बनी

'राजा शिवाजी' अपने 10 दिनों के प्रदर्शन के बाद, अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई है। इसने 81 करोड़ रुपये की कमाई की है, और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्मों की लिस्ट में यह केवल 'बाईपन भारी देवा' (90.50 करोड़ रुपये) और 'सैराट' (110 करोड़ रुपये) से ही पीछे है।




रितेश देशमुख की ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर एक और शानदार वीकेंड के बाद 100 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई का आंकड़ा छूने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित यह फिल्म, अलग-अलग भाषाओं में नई रिलीज और पहले से चल रही मजबूत फिल्मों के बावजूद, फ़िल्म देखने वालों के बीच पहली पसंद बनी हुई है।
राजा शिवाजी कास्ट

रितेश देशमुख के साथ राजा शिवाजी में जेनेलिया देशमुख, विद्या बालन, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन जैसे सितारों ने काम किया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]