Dhurandhar के बाद अब बड़े पर्दे पर 'महादेव' बनेंगे रणवीर सिंह! इस फिल्म में दिखेगा 'हम्जा' का अलग अवतार

Dhurandhar की जबरदस्त सफलता के बाद रणवीर सिंह अब बड़े पर्दे पर 'महादेव' के किरदार में नजर आएंगे। ...और पढ़ें
-1778556592748_v.webp)
धुरंधर से बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ाने के बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक अलग ही अवतार में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अपने प्रोडक्शन बैनर 'मां कसम फिल्म' के तहत अमिश त्रिपाठी की किताब 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' के राइट्स हासिल कर लिए हैं, और वे इस ट्रिलॉजी में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल-
कौन सी होगी फिल्म?
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने करियर के अब तक के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की तैयारी में जुटे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने अपने प्रोडक्शन बैनर 'मां कसम फिल्म' के तहत अमिश त्रिपाठी (Amish Tripathi) की किताब 'द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' के राइट्स हासिल कर लिए हैं, और इस पौराणिक गाथा को एक भव्य सिनेमाई ट्रिलॉजी के तौर पर बनाने के लिए बिड़ला स्टूडियोज के साथ पार्टनरशिप की है।
-1778556790994.jpg)
स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम
'धुरंधर' (Dhurandhar) की सफलता के बाद, फैंस बेसब्री से यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि रणवीर का अगला कदम क्या होगा; उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। अब, Pinkvilla की रिपोर्ट के अनुसार, 'The Immortals Of Meluha' का फिल्मी वर्जन अभी राइटिंग स्टेज पर है।
महादेव का किरदार निभाएंगे रणवीर सिंह?
दिलचस्प बात यह है कि खबरों के मुताबिक, रणवीर सिंह इस ट्रिलॉजी में भगवान शिव का किरदार निभाएंगे। बाकी कलाकारों का चयन अभी बाकी है, लेकिन मेकर्स डायरेक्टर फाइनल करने से पहले स्क्रिप्ट तैयार करने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
-1778556821671.jpg)
रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट
माना जा रहा है कि एक्टर ने एक बड़ी रकम देकर इसके राइट्स खरीदे हैं, हालांकि सही रकम का खुलासा अभी नहीं हुआ है। मेलुहा की दुनिया में कदम रखने से पहले, रणवीर के मार्च 2027 में आदित्य धर की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने की उम्मीद है। उनके पास जय मेहता द्वारा निर्देशित 'प्रलय' भी है, जिसकी शूटिंग अगस्त 2026 में शुरू होने की उम्मीद है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :