Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के साथ रहेंगे या जाएंगे? शार्दुल ठाकुर ने बताई टीम के अंदर की बात

हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के साथ रहेंगे या जाएंगे? शार्दुल ठाकुर ने बताई टीम के अंदर की बात

मुंबई इंडियंस के अंदर इस समय कुछ भी ठीक नहीं है। टीम के कई खिलाड़ी हार्दिक पांड्या से नाराज नजर आ रहे हैं। इसी को लेकर तमाम तरह की खबरें उठ रही हैं जि ...और पढ़ें



मुंबई इंडियंस में सब कुछ नहीं है ठीक!


हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के बीच सब कुछ नहीं है ठीक


शार्दुल ठाकुर ने बताई टीम के अंदर की बात


चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं हार्दिक पांड्या


मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या इस समय बाहर हैं। वह लगातार टीम के मैचों से नदारद दिख रहे हैं। धर्मशाला में गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में भी पांड्या दिखाई नहीं दिए। कई मीडिया रिपोर्ट्स में टीम के अंदर कलह की बातें कही गई हैं और ये भी दावा किया गया है कि अगले साल पांड्या मुंबई से बाहर भी हो सकते हैं। इन सब बातों को लेकर शार्दुल ठाकुर ने अंदर की सच्चाई बताई है।


पांड्या चोट के कारण बाहर हुए थे, लेकिन पंजाब के खिलाफ मैच से पहले पहले मुंबई इंडियंस से अलग अभ्यास करते हुए नजर आए थे। उनका अभ्यास करते हुए का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद बातें उठी थीं कि वह फिट हैं तो फिर क्यों नहीं खेल रहे?

ठाकुर ने बताई असली बात

पंजाब के खिलाफ मुंबई ने छह विकेट से जीत हासिल की। इस मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठाकुर ने कहा, "सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होती हैं जिसमें से कुछ सही होती हैं तो कुछ गलत, लेकिन अंत में फैसला टीम मैनेजमेंट को ही लेना होता है।"

ठाकुर ने सीधे तो कुछ नहीं कहा, लेकिन उनकी बातों से इस बात का अंदाजा जरूर लग गया है कि टीम के अंदर कुछ तो गड़बड़ है। उन्होंने साफ तौर पर इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहा बल्कि मामला सीधे टीम मैनेजमेंट पर टाल दिया।
प्लेऑफ की रेस से बाहर

मुंबई ने बेशक पंजाब को हरा दिया है, लेकिन ये टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर है। पांड्या बीते तीन मैचों से टीम के साथ नहीं हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि पांड्या अगले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड किए जा सकते हैं। इसकी वजह पांड्या के चेन्नई के स्टार महेंद्र सिंह धोनी और सीईओ काशी विश्वनाथन के साथ गहरे संबंध हैं। हालांकि, ठाकुर ने कहा है कि पांड्या का मैच मिस करने के पीछे की वजह उनकी चोट ही है।


ठाकुर ने कहा, "अगर हम खासतौर पर पांड्या के बारे में बात करें तो उनको चोट लगी है और वह टीम के साथ सफर नहीं कर रहे हैं। वह टीम के साथ रायपुर गए थे, लेकिन वहां खेले नहीं थे। इस समय वह मुंबई में ही ट्रेनिंग कर रहे हैं और उम्मीद है कि कोलकाता के खिलाफ मैच में वह वापसी करें। जब वह नहीं खेलते हैं तो हम उनके जैसी प्रतिभा के खिलाड़ी को मिस करते हैं।"
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]