Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मध्य प्रदेश: छतरपुर में साधु बनने की धुन में अधेड़ ने काटा गुप्तांग, हालत गंभीर

मध्य प्रदेश: छतरपुर में साधु बनने की धुन में अधेड़ ने काटा गुप्तांग, हालत गंभीर


मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक अधेड़ व्यक्ति ने साधु बनने की चाह में कुल्हाड़ी से अपना गुप्तांग काट लिया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत गंभीर है और ...और पढ़ें





जिला अस्पताल में उपचाररत व्यक्ति।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में अधेड़ ने साधु बनने की चाह में कुल्हाड़ी से अपना गुप्तांग काट दिया। अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अधेड़ शनिवार सुबह रोज की तरह खेत के पास स्थित कुएं पर गया था। वहां उसने अचानक पास रखी कुल्हाड़ी उठाई और गुप्तांग पर जोरदार वार कर दिया। इस आत्मघाती कदम के बाद वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

उसने खुद फोन करके चचेरे भाई को घटना की जानकारी दी। वह तुरंत खेत पर पहुंचा और उसे अस्पताल ले गया। अस्पताल में जब डाक्टरों ने इस खौफनाक कदम की वजह पूछी तो अधेड़ ने बताया कि वह सांसारिक मोह-माया छोड़कर पूरी तरह साधु जैसा जीवन जीना चाहता है।


उसके परिवार में दो बेटा और दो बेटियां हैं। 25 जून को एक बेटी की शादी है। पत्नी लंबे समय से लकवा की बीमारी से पीड़ित है। उसके भाई का कहना है कि वह लंबे समय से गांजे का सेवन कर रहा था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]