नहीं थम रही शुभमन गिल की कमेंटबाजी, कोलकाता से हार के बाद अपनी ही टीम का उड़ाया मजाक!

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कोलकाता से हार के बाद अपनी ही टीम पर तंज कसा है। गिल ने इंस्टाग्राम पोस्ट से अपनी टीम का ही मजाक उड़ा दिया है। ...और पढ़ें
-1779000623702_v.webp)
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल आईपीएल-2026 में मैदान के अंदर तो छा ही रहे हैं, मैदान के बाहर भी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से सुर्खियों में बने हुए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स को मात देने के बाद उन्होंने दोनों टीमों पर तंज कसा था। अब जब उनकी टीम हारी है तो भी गिल रुके नहीं। उन्होंने अपनी ही टीम का मजाक बना दिया।
गिल की कप्तानी वाली गुजरात को शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है जिस पर उन्होंने अपनी टीम पर तंज भी कसा है।
इस बात का उड़ाया मजाक
कोलकाता के खिलाफ गुजरात को 29 रनों से हार मिली। मैच के बाद गिल ने कहा कि उनकी टीम की फील्डिंग काफी खराब रही जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। गुजरात के खिलाड़ियों ने इस मैच में कई कैच छोड़े। इसी बात को लेकर गिल ने पोस्ट किया है। गिल ने दो फोटो पोस्ट की हैं जिसमें एक में वह दिखाई दे रहे हैं और दूसरे में टीम है। इन फोटो के साथ गिल ने कमेंट लिखा, "हम अगला वाला कैच करेंगे।"
ऐसा रहा मैच
कोलकाता ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 247 रन बनाए थे। गुजरात की टीम पूरे 20 ओवरों के बाद चार विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी। गुजरात की तरफ से गिल ने 85 रनों की पारी खेली। सुदर्शन ने नाबाद 53 रन बनाए। जोस बटलर ने 57 रनों की पारी खेली, लेकिन फिर भी टीम को जीत नहीं दिला सके। कोलकाता के लिए फिन एलन ने 35 गेंदों पर चार चौके 10 चौकों की मदद से 93 रन बनाए।
मैच के बाद गिल ने टीम की फील्डिंग को हार का जिम्मेदार बताया और कहा कि उनकी टीम जीत की हकदार नहीं थी। हालांकि, इस हार के बाद भी गुजरात प्लेऑफ की रेस में आगे है। उसका प्लेऑफ में जाना लगभग तय है।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :