Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

आयुष्मान खुराना की फिल्म की हुई 'चांदी', दूसरे दिन कमाई में आया उछाल

आयुष्मान खुराना की फिल्म की हुई 'चांदी', दूसरे दिन कमाई में आया उछाल

आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अच्छी बढ ...और पढ़ें







 मुदस्सर अजीज की लेटेस्ट कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मूवी में आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका निभाई है।


फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी लेकिन दूसरे दिन यानी शनिवार को इके कलेक्शन में अच्छी खास बढ़त देखने को मिली।
कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?

Sacnilk के अनुसार, शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को ये कमाई 5.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इस तरह फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये हो गया है।





वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है। दुनियाभर में इसका कलेक्शन 13.70 करोड़ रुपये हो चुका है। दूसरे दिन कलेक्शन में सुधार के बावजूद फिल्म अपनी स्टार कास्ट, प्रमोशन और ट्रेलर व गानों से बने प्री-रिलीज बज को देखते हुए उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पा रही है।

फिल्म का बजट 60 से 65 करोड़ के बीच में बताया जा रहा है। ऐसे में अगर पति-पत्नी और वो दो-तीन हफ्ते इसी रफ्तार में चलती है तो इसकी कमाई को अच्छा कहा जा सकता है।


कार्तिक आर्यन की फिल्म से हो रही तुलना

वहीं इस फिल्म की तुलना 2019 की हिट फिल्म 'पति पत्नी और वो' से भी की जा रही है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे ने काम किया था। खबरों के मुताबिक, उस फिल्म ने पहले दिन ही 9.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दूसरे दिन 12.33 करोड़ रुपये कमाए थे। इसने सिनेमाघरों में 84.56 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।


'पति पत्नी और वो' फिल्म सीरीज की शुरुआत 1978 में संजीव कुमार अभिनीत क्लासिक फिल्म से हुई थी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]