Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बाबर आजम की टीम का मालिक भी हुआ वैभव सूर्यवंशी का फैन, बताया फ्यूचर सुपरस्टार; अपने देश को दे डाली नसीहत

बाबर आजम की टीम का मालिक भी हुआ वैभव सूर्यवंशी का फैन, बताया फ्यूचर सुपरस्टार; अपने देश को दे डाली नसीहत


भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का जलवा हर जगह है। पाकिस्तान भी इससे अछूता नहीं रहा है। पाकिस्तान में भी वैभव की जमकर तारीफ हो रही है। ...और पढ़ें






वैभव सूर्यवंशी के नाम की मची धूम


पाकिस्तानी क्रिकेट में बाबर आजम को काफी बड़ा बल्लेबाज माना जाता है। उनकी तुलना महान खिलाड़ियों से की जाती है, लेकिन बाबर की टीम का मालिक उनकी जगह भारत के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का गुणगान कर रहे हैं। उन्होंने वैभव को भविष्य का सितारा बता दिया है।


बाबर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर जल्मी की तरफ से खेलते हैं। इस टीम के मालिक और पाकिस्तान के बड़े बिजनेसमैन जावेद अफरीदी ने वैभव की जमकर तारीफ की है।
बहुत ही रेयर टैलेंट

जावेद ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी की निडरता की तारीफ की है। जावेद ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, "मैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की 97 रनों की पारी से काफी हैरान हूं। ये शुद्ध प्रतिभा है। उनकी पारी सीट पर से खड़ा कर देने वाली पारी थी। इस छोटी उम्र में ऐसी प्रतिभा होना बहुत ही कम देखने को मिलता है। ये स्पेशल है। आपके लिए काफी सम्मान है बच्चे। आप भविष्य के सितारे बनने की प्रक्रिया में हो। ऐसे ही आगे बढ़ते रहो।"


फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर दिया जोर

जावेद ने साथ ही फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर जोर दिया है और कहा है कि इस तरह की लीग प्रतिभा को आगे लाने के लिए काफी जरूरी हैं। उन्होंने लिखा, "इसलिए हमारी पीएसएल की तरह की लीग काफी जरूरी हैं। हमें पाकिस्तान के लड़कों के लिए ज्यादा से ज्यादा प्लेटफॉर्म बनाने होंगे ताकि हमारे देश की प्रतिभा को मंच मिल सके।"



वैभव ने आईपीएल-2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों पर 97 रनों की पारी खेली थी। उनकी इस पारी ने पूरी दुनिया को हिला दिया। हालांकि, वह आईपीएल का सबसे तेज शतक लगाने से चूक गए, लेकिन अपनी टीम को दूसरे क्वालिफायर में जरूर पहुंचा दिया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]