Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

जीरो सेंस...', चेन्नई की हार के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को पड़ी फटकार; पूर्व बल्लेबाज ने बताई सबसे बड़ी गलती

जीरो सेंस...', चेन्नई की हार के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को पड़ी फटकार; पूर्व बल्लेबाज ने बताई सबसे बड़ी गलती

लखनऊ के हाथों मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ निशाने पर हैं। इस हार ने चेन्नई का प्लेऑफ का गणित बिगाड़ दिया है। ...और पढ़ें






 चेन्नई सुपर किंग्स का विजयी रथ शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में थम गया। मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स ने उसे सात विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदों को झटका लगा है और उसकी आगे की राह मुश्किल हो गई है। ऐसे में टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को पूर्व बल्लेबाज ने उनके एक फैसले के लिए आड़े हाथों लिया है।


चेन्नई के अभी दो मैच बचे हैं और अगर उसे प्लेऑफ में जाना है तो बाकी के बचे दोनों मैच उसे जीतने ही होंगे। उसके लिए ये आसान नहीं है।
इस फैसले पर हुई हैरानी

लखनऊ से मिली हार के बाद भारत के पूर्व बल्लेबाज और चेन्नई फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने गायकवाड़ के एक फैसले की आलोचना की है। उन्होंने इस हार के पीछे टीम सेलेक्शन को वजह बताया है। बद्रीनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "चेन्नई का टीम सेलेक्शन में गलती के कारण हारना इस सीजन पैटर्न बना हुआ है। इस विकेट पर अकील हुसैन को बाहर करना जोरी सेंस की बात है। एक और मैच, एक और मौका गंवा दिया।"

अगले दो मैचों पर ध्यान

मैच के बाद चेन्नई के कप्तान ने कहा कि उनके लिए आने वाले दो मैच काफी अहम हैं और उनका ध्यान अब इन्हीं दो मैचों पर होगा। मैच के बाद गायकवाड़ ने कहा, "मैं इस बात को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम वापस आएं और उन क्षेत्रों में सुधार करें जहां जरूरत है। हमारे लिए कैलकुलेशन काफी सरल है हम जितने भी मैच खेलें उन्हें जीतें। चिंता करने की बात नहीं है।"
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]