हो गया कंफर्म! इस समय लॉन्च होगा Honor का यूनिक Robot Phone; CEO ने दी जानकारी

Honor Robot Phone को MWC 2026 के दौरान दिखाया गया था। अब कंपनी ने ऑफिशियली इसके लिए लॉन्च टाइमलाइन का एलान कर दिया है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे मे ...और पढ़ें

Honor Robot Phone को इस साल मार्च में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) के दौरान प्रीव्यू किया गया था। इवेंट के दौरान कंपनी ने खुलासा किया था कि इस इनोवेटिव स्मार्टफोन को इस साल के अंत में लॉन्च किया जाएगा। अब Honor ने आधिकारिक तौर पर Honor Robot Phone की लॉन्च टाइम का एलान कर दिया है। पुराने तरह के स्मार्टफोन्स के मुकाबले इसका डिजाइन अलग है और इसके ऊपर एक रोबोटिक गिम्बल कैमरा मॉड्यूल लगा हुआ है। ये कैमरा एक अलग से हाथ में पकड़ने वाले गिम्बल की तरह काम करता है और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान लोगों को ट्रैक करने के लिए अपने आप घूम सकता है।
जुलाई से सितंबर 2026 के बीच लॉन्च होगा Honor Robot Phone
Honor के CEO ली जियान ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान ऐलान किया कि Honor Robot Phone इस साल जुलाई से सितंबर के बीच (Q3) लॉन्च होगा। ली जियान ने एक वीबो (Weibo) पोस्ट में लिखा कि वे 'इस छोटे मोबाइल डिवाइस में सौ सालों की जमा की हुई इमेजिंग साइंस डाल देंगे, जिससे चीनी सिनेमा को चीनी इंटेलिजेंट मैन्युफैक्चरिंग के साथ कला की ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद मिलेगी और हम सब मिलकर अपनी दुनिया की चमक बनाएंगे'।
-1778863640895.jpg)
ब्रांड ने इस हैंडसेट के लिए ARRI के साथ अपनी पार्टनरशिप को भी कन्फर्म कर दिया है। जुलाई से सितंबर के बीच लॉन्च होने की वजह से Honor Robot Phone की सीधी टक्कर एपल के अपकमिंग फोल्डेबल फोन, सैमसंग के Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Flip 8 और गूगल की Pixel 11 सीरीज से होने की उम्मीद है, जिनके इसी समय के आसपास मार्केट में आने की संभावना है।
कंपनी ने पिछले साल Honor Magic 8 सीरीज की लॉन्चिंग के दौरान Honor Robot Phone को पहली बार टीज किया था और इसे बार्सिलोना में MWC 2026 के दौरान दिखाया गया था। इस हैंडसेट के ऊपर एक रोबोटिक गिम्बल कैमरा लगा है जो वीडियो रिकॉर्ड करते समय लोगों को ट्रैक करने के लिए खुद-ब-खुद घूम सकता है।
Honor Robot Phone के बारे में एडवर्टाइज किया गया है कि ये स्मार्टफोन पर इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन स्टेबलाइजेशन परफॉर्मेंस देगा। इसमें रियल-टाइम मूवमेंट को रिस्पॉन्ड करने के लिए AI-पावर्ड स्टेबलाइजेशन इंजन के साथ थ्री-एक्सिस मैकेनिकल गिम्बल स्टेबलाइजेशन सिस्टम दिया गया है। ये इंटेलिजेंट AI सब्जेक्ट ट्रैकिंग ऑफर करता है जो लोगों को पहचानने, उनके हिलने-डुलने का अंदाजा लगाने और तुरंत रिस्पॉन्स देने में सक्षम है। इसमें एक 'Spinshot' मोड भी मिलता है जिससे यूजर्स एक हाथ के कंट्रोल का इस्तेमाल करके 90-डिग्री या 180-डिग्री मोड में वीडियो बना सकते हैं।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :