Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

चेन्नई के लिए करो या मरो जैसा मुकाबला, हैदराबाद को भुलानी होगी पिछली शर्मनाक हार

चेन्नई के लिए करो या मरो जैसा मुकाबला, हैदराबाद को भुलानी होगी पिछली शर्मनाक हार


आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला मुकाबला प्लेऑफ के लिए बेहद अहम है। चेन्नई के लिए यह 'करो या मरो' की स्थिति है, जब ...और पढ़ें






अब तक अधिकतर मैचों में अपने बल्लेबाजों के दम पर जीत हासिल करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सोमवार को जब आईपीएल में आमने-सामने होंगी तो बल्लेबाजी विभाग में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम की जीत की संभावना अधिक रहेगी।


प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए इन दोनों टीम के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। हालांकि, हैदराबाद चेन्नई की तुलना में बेहतर स्थिति में है। उसके 12 मैच में 14 अंक है और अभी वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। चेन्नई की टीम के 12 मैच में 12 अंक हैं और वह छठे स्थान पर है। जैसे कि उसके बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने कहा था कि उनके लिए अब बाकी बचे दोनों मैच फाइनल जैसे हो गए हैं।



शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया

चेन्नई के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने अब तक जब भी अच्छा प्रदर्शन किया तब टीम को जीत मिली। ऐसे में उसकी संभावना बरकरार रखने के लिए संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, उर्विल पटेल और कार्तिक शर्मा को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध पिछले मैच में इनमें से केवल कार्तिक ने ही अच्छा प्रदर्शन किया था। उनके अलावा शिवम दुबे ने अंतिम ओवरों में आक्रामक पारी खेली थी लेकिन उसके गेंदबाज 188 रन के लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाए थे।

तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने इससे पहले अपनी विकेट लेने की योग्यता का अच्छा नमूना पेश किया था लेकिन पिछले मैच में उन्होंने केवल 2.4 ओवर में 63 रन लुटा दिए थे। उनका इकोनॉमी रेट 23.62 रहा जो टी20 क्रिकेट में कम से कम 15 गेंद करने वाले गेंदबाज का सबसे खराब प्रदर्शन है। उन्हें शीघ्र अपनी लय हासिल करनी होगी।
बल्लेबाजी टूर्नामेंट में सबसे मजबूत नजर आती है

सनराइजर्स की बात है तो कभी उसकी बल्लेबाजी टूर्नामेंट में सबसे मजबूत नजर आती है लेकिन कभी वह फिसड्डी साबित हो जाती है जैसा कि पिछले मैच में हुआ। गुजरात टाइटंस के विरुद्ध 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसकी पूरी टीम 86 रन पर आउट हो गई थी। सनराइजर्स को उस शर्मनाक प्रदर्शन को भुलाकर जल्द से जल्द अपने पुराने तेवर दिखाने होंगे। इसके लिए जरूरी है कि अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और ईशान किशन अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखें।


अब तक लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले हेनरिक क्लासेन भी पिछले मैच में नहीं चल पाए थे। जहां तक सनराइजर्स की गेंदबाजी की बात है तो उसके कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस किफायती साबित हुए हैं लेकिन इशान मलिंगा पिछले मैच में महंगे साबित हुए थे। चेपॉक की धीमी पिच पर उसके स्पिनर शिवांग कुमार की भूमिका भी अहम होगी। इन दोनों टीम के बीच जो पिछला मैच खेला गया था उसमें सनराइजर्स ने 10 रन से जीत हासिल की थी और वह उससे प्रेरणा लेने की कोशिश करेगी।
इस प्रकार हैं टीम

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), अमन खान, शिवम दुबे, जैक फाल्क्स, रामकृष्ण घोष, अंशुल कंबोज, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजपनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील हुसैन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद।


सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, आरएस अंबरीश, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, गेराल्ड कोएत्जी, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रेविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, इशान मलिंगा, कमिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]