एक सुधार ने सबकुछ बदल दिया', Axar Patel ने RR पर जीत के बाद किया बड़ा खुलासा

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने होमग्राउंड पर आखिरी मुकाबला जीतकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। अक्षर पटेल ने मैच के बाद बड़ा खुलासा किया। ...और पढ़ें

दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को अपने होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम पर लगातार पांच हार के सिलसिले को तोड़ा और राजस्थान रॉयल्स को 4 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से मात दी। इसी के साथ दिल्ली ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि उनकी टीम ने एक सुधार किया, जिसका सकारात्मक नतीजा देखने को मिला।
बता दें कि आईपीएल 2026 के 62वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करके निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। जीत के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि घर में जीतना हमेशा सुखद होता है और लगातार हार के बाद आखिरकार जीत मिले तो स्पेशल लगता है।
अक्षर पटेल का बयान
इस सीजन में होमग्राउंड पर हमारा आखिरी मैच था। हम जीते तो यह स्पेशल पल बना। जब आप घर में जीतते हैं तो ज्यादा खुशी होती है क्योंकि फैंस आपका समर्थन करने आते हैं। जीत से ज्यादा खुशी मिलती है। हमने एक सुधार किया। जब हम हार रहे थे, तब मैं लगातार कह रहा था कि हमारे विकेट जल्दी-जल्दी गिर रहे हैं। यह दिक्कत थी। आज अगर आपने गौर किया हो तो जब लंबी ओपनिंग साझेदारी हुई तो बाद में आने वाले बल्लेबाजों ने मैच अच्छी तरह फिनिश किया। तो मेरे ख्याल से हमने विकेट नियमित अंतराल में नहीं गंवाए, जिसका फायदा मिला। जब भी विकेट गिरा तो एक अच्छी साझेदारी हुई और हम मैच जीतने में कामयाब रहे।
अक्षर पटेल, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान
गेंदबाजों से खुश हुए अक्षर
अक्षर पटेल ने साथ ही अपने गेंदबाजी आक्रमण की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'सीजन में कई बार हमने दमदार वापसी की। जब पावरप्ले में रन भी बने तो मिडिल ओवर्स में हम वापसी करने में कामयाब रहे। एक ओवर में रॉयल्स के तीन विकेट गिराने से हम वापसी करने में सफल रहे। मैं अपनी गेंदबाजी यूनिट से खुश हूं क्योंकि उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी।'
स्टार्क से क्या बातचीत हुई
अक्षर पटेल ने बताया कि फॉर्म में चल रहे मिचेल स्टार्क से क्या बातचीत हुई। उन्होंने कहा, 'मैंने बस स्टार्क को बधाई दी और यही बातचीत हुई कि नए बल्लेबाज के लिए किस तरह की योजना बनाई जाए। कैसी फील्डिंग जमाना है। स्टार्क से ज्यादा बातचीत नहीं करने से फायदा मिला। मैं बाउंड्री पर गया तो कैच लपका। उनके प्रदर्शन से मैं काफी खुश हूं।'

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :